सिर्फ एक लड्डू के लिए ली जान कन्नौज में सनकी युवक ने टेलर की पीट-पीटकर हत्या से मचा हड़कंप

Vin News Network
Vin News Network
3 Min Read
सिर्फ एक लड्डू के लिए हत्या!

सिर्फ एक लड्डू ने ऐसी खूनी कहानी लिख दी… जिसने पूरे इलाके को दहला दिया…एक टेलर… जिसने एक दिन पहले ही जमीन खरीदी थी… खुश था… दोस्त को मिठाई खिलाने निकला था… लेकिन उसे क्या पता था कि गली में घूम रहा एक सिरफिरा उसकी जान ले लेगा…पहले लड्डू मांगा… मना किया तो चप्पल से पीटना शुरू कर दिया… और फिर बीच सड़क पर पटक-पटककर गला दबाकर घसीटा…दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है… सवाल ये है कि क्या सिर्फ लड्डू न देने पर किसी की जान ली जा सकती है… या फिर इस हत्या के पीछे कोई और राज छिपा है…

दरअसल कन्नौज के पुरानी पुलिस लाइन के पीछे ताजपुर नौकास्त मोहल्ले में टेलर निजामुद्दीन का परिवार रहता था…परिवार में पत्नी के अलावा दो बेटे और एक बेटी है…निजामुद्दीन पास की ही कांशीराम कॉलोनी में कपड़ों की सिलाई करते जिससे उनका परिवार चलता…निजामुद्दीन ने पुरानी पुलिस लाइन के पीछे 4 लाख रुपए में डेढ़ डिसमिल जमीन का बैनामा कराया था… इसी जमीन पर वो अपना आशियाना बनवाना चाहते थे…बात बुधवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे की है… निजामुद्दीन घर से करीब 2 किलोमीटर दूर शेखाना मोहल्ले में अपने दोस्त मुंतजिर के घर लड्‌डू लेकर पहुंचे… दोस्त मुंतजिर के घर के पास ही वसीक मुल्ला नाम का शख्स टहल रहा था…जैसे ही उसने टेलर के हाथ में मिठाई देखी तो उसने लड्डू मांग लिया…टेलर ने शायद मजाक में या जल्दबाजी में लड्डू देने से मना कर दिया…निजामुद्दीन का मना करना था सनकी का गुस्सा सातवे आसमान पर पहुंच गया…वसीक मुल्ला ने टेलर निजामुद्दीन को पीटना शुरु कर दिया…गली में मौजूद लोगों ने निजामुद्दीन को बचाने की कोशिश की…लेकिन उसने सभी को धक्का दे दिया…वसीक मुल्ला ने निजामुद्दीन को सड़क पर पटक दिया…और उसे मन भर पीटा…लेकिन हद तो तब हो गई जब वसीक ने निजामुद्दीन के गले में गमछे का फंदा बनाकर डाला और उसे खींचने लगा…टेलर तड़पता रहा… मदद की गुहार लगाता रहा… लेकिन सनकी युवक के सिर पर जैसे खून सवार था…वो गमछे के फंदे से निजामुद्दीन को खींचते हुए गली के बाहर ले गया और फिर पीट पीटकर उसकी जान ले ली…

दिनदहाड़े हुई हत्या की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया…मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई…परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है…जिस घर में जमीन खरीदने की खुशी मनाई जा रही थी… वहां अब चीखें और मातम पसरा हुआ है…पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है ताकि पूरी वारदात की सच्चाई सामने लाई जा सके…जानकारी के मुताबिक आरोपी वसीक मुल्ला अपने भाई की हत्या के आरोप में जेल जा चुका है…और अभी 15 दिन पहले ही जेल से बाहर आया था…और अब उसने निजामुद्दीन की जान ले ली…फिलहाल पुलिस आरोपी वसीक मुल्ला की तलाश में जुटी है…

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *