पूर्णिया रेल हादसा: वंदे भारत की चपेट में आने से 3 की मौत, 2 गंभीर घायल

Vin News Network
Vin News Network
2 Min Read
पूर्णिया में वंदे भारत ट्रेन हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़
Highlights
  • वंदे भारत से कटकर 3 की मौत
  • दशहरा मेला देखकर लौट रहे थे पीड़ित

बिहार के पूर्णिया जिले के कटिहार जोगबनी रेलखंड पर शुक्रवार सुबह एक दुखद घटना में वंदे भारत एक्सप्रेस की चपेट में आने से तीन लोगों की जान चली गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल यात्रियों का इलाज पूर्णिया के सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है। स्थानीय मीडिया और पुलिस के अनुसार मृतक और बाकी लोग दशहरा मेला देखकर लौट रहे थे आपको बता दें कसबा जबनपुर के पास यह हादसा हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल घटनास्थल पर पहुँच गए; आसपास जनसमूह जमा हो गया और पुलिस भीड़ को नियंत्रित करने में लगी रही। यह घटना चिंताजनक इसलिए भी है क्योंकि यह उसी वंदे भारत ट्रेन से तीन दिनों के भीतर दूसरी घातक घटना मानी जा रही है 30 सितंबर को सहरसा के हटियागाछी के पास इसी मार्ग पर एक बुजुर्ग की मौत हुई थी।

याद रहे कि यह वंदे भारत सेवा जोगबनी-दानापुर सेक्शन के लिए हाल ही में शुरू की गई थी बता दें 15 सितंबर को इसकी हरी झंडी दी गई और 17 सितंबर से यह नियमित रूप से चल रही है। ट्रेन जोगबनी से तड़के 3:25 पर रवाना होकर पूर्णिया 4:50 बजे पहुंचती है तथा आगे सहरसा, खगड़िया, समस्तीपुर और मुजफ्फरपुर होते हुए सुबह 11:30 बजे दानापुर (पटना) पहुंचती है। घटना के कारणों और सुरक्षा पहलुओं की जांच के लिए रेलवे प्रशासन और स्थानीय अधिकारी आगे की कार्रवाई कर रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *