RCB विक्ट्री परेड भगदड़ मामला: बिना अनुमति आयोजित हुआ जश्न, 11 की मौत – हाईकोर्ट में पेश हुई जांच रिपोर्ट

RCB की जीत के जश्न में भगदड़, जांच रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

Vin News Network
Vin News Network
2 Min Read
Highlights
  • RCB विक्ट्री परेड के दौरान हुई भगदड़ की जांच रिपोर्ट कर्नाटक हाई कोर्ट में पेश।
  • रिपोर्ट के अनुसार आयोजन बिना पुलिस अनुमति के हुआ था।
  • भगदड़ में 11 लोगों की मौत, कई घायल हुए।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की विक्ट्री परेड के दौरान हुई भगदड़ की जांच रिपोर्ट कर्नाटक हाई कोर्ट में पेश की गई है। सिद्धरमैया सरकार द्वारा सौंपी गई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि RCB ने यह आयोजन पुलिस की अनुमति के बिना किया था, जिसके चलते भारी भीड़ और अव्यवस्था फैल गई।

इस भगदड़ में 11 लोगों की जान गई थी, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हुए थे। सरकार ने अदालत से रिपोर्ट को गोपनीय रखने का आग्रह किया था, लेकिन हाईकोर्ट ने यह आग्रह खारिज कर दिया और रिपोर्ट को सार्वजनिक रिकॉर्ड का हिस्सा बना दिया।

रिपोर्ट में साफ किया गया है कि आयोजन स्थल पर न तो पर्याप्त पुलिस बल था, न ही भीड़ नियंत्रण के लिए कोई मजबूत व्यवस्था। आयोजकों द्वारा सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से बिना आधिकारिक अनुमति के आमंत्रण जारी किया गया था, जिससे अचानक हजारों की भीड़ उमड़ पड़ी।

हाईकोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए प्रशासन से दोषियों की पहचान और जवाबदेही तय करने को कहा है। यह भी सवाल उठाया गया है कि जब इतना बड़ा इवेंट आयोजित किया गया था, तो पुलिस प्रशासन और बीबीएमपी (नगर निगम) ने पूर्व जानकारी होने के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं की।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *