2024 में नरेंद्र मोदी के अहंकार को तोड़ दिया : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ये सरकार कांग्रेस पार्टी को डराने की कोशिश कर रही है, लेकिन हम डरने वालों में से नहीं हैं।

Vin News Network
Vin News Network
5 Min Read
2024 में नरेंद्र मोदी के अहंकार को तोड़ दिया : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

रायपुर : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रायपुर, छत्तीसगढ़ में किसान जवान संविधान जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि रायपुर से सामाजिक न्याय का जो नारा बुलंद हुआ, उसने 2024 में नरेंद्र मोदी के अहंकार को तोड़ दिया और आज BJP ऐसी हालत में है कि वह खुद की सरकार नहीं बना पा रही। आज मोदी सरकार दो सहारों के बूते चल रही है। एक सहारा है TDP का और दूसरा सहारा है JDU का … ऐसे में ये सरकार कभी भी गिर सकती है।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, जिस दिन रायपुर में कांग्रेस का महा अधिवेशन चल रहा था, उसी दिन यहां के कांग्रेस नेताओं पर ED, IT, CBI के छापे डलवाए गए, हमारे लोगों को डराकर, महा अधिवेशन को नाकाम करने की कोशिश की गई, लेकिन हमारे कार्यकर्ता डरे नहीं, उन्होंने आंख में आंख डालकर महा अधिवेशन को सफल बनाया। मोदी सरकार सबको बर्बाद करने वाली है।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, मोदी सरकार ने पहले महाराष्ट्र में 75 लाख वोट बढ़ाए और अब बिहार में चुनाव से पहले वोटर लिस्ट में घपला कर रही है और 2 करोड़ वोट काट रही है। अगर ऐसा करके चुनाव लड़ा जा रहा है तो एक समय ऐसा आएगा, जब सरकार को पछताना पड़ेगा। हमारे लिए देश सबसे बड़ा है। अगर देश और संविधान सुरक्षित है तो हम सुरक्षित हैं। अगर देश सुरक्षित नहीं है तो हम सुरक्षित नहीं होंगे। संविधान को बचाना, देश को एक रखना हमारा काम है। यही महात्मा गांधी जी, नेहरू जी और एकता के लिए जान देने वाले राजीव गांधी जी ने हमें सिखाया है।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, जब यहां पर कांग्रेस महा-अधिवेशन हुआ, उसी दिन नरेंद्र मोदी और अमित शाह ने मिलकर हमारे कार्यकर्ताओं के यहां ED, IT, CBI द्वारा छापा डालवाया, ताकि हमारे कार्यकर्ता डर जाएं और अधिवेशन फेल हो जाए। हमारे मुख्यमंत्री, कार्यकर्ता, नेताओं को डराने की कोशिश की, लेकिन छत्तीसगढ़ के लोग डरे नहीं, उन्होंने मुंहतोड़ जवाब देकर अधिवेशन को सफल बनाया। पंडित जवाहरलाल नेहरू जी ने आजादी की लड़ाई लड़ने के लिए ‘नेशनल हेराल्ड’ की शुरुआत की थी। जिसे बाद में सोनिया गांधी जी ने शुरू किया तो उनपर भी फर्जी केस कर दिया, जिसकी जांच में कुछ नहीं निकला।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, ये सरकार कांग्रेस पार्टी को डराने की कोशिश कर रही है, लेकिन हम डरने वालों में से नहीं हैं। अगर हमें देश को बचाना है, तो हमें एक होना होगा। BJP-RSS को दलितों-आदिवासियों से कोई प्रेम नहीं है। एक तरफ वे बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। दूसरी तरफ अडानी-अंबानी जैसे लोगों को बुलाकर यहां के जल, जंगल, जमीन दे देते हैं। यहां लाखों पेड़ काटे जा रहे हैं, पर्यावरण तबाह हो रहा है।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री सिर्फ नरेंद्र मोदी और अमित शाह के इशारों पर चलते हैं। वे जो बोलते हैं, मुख्यमंत्री उतना ही करते हैं। यह छत्तीसगढ़ का अपमान है। आज कल यहां अमित शाह बहुत आ रहे हैं। वह आपके हालात जानने नहीं, अपने उद्योगपति मित्रों के लिए कोयला, स्टील.. आदि देखने के लिए आ रहे हैं। पहलगाम हमले के बाद मोदी सरकार ने 2 बार सर्वदलीय बैठक बुलाई, लेकिन खुद प्रधानमंत्री मोदी दोनों बार बैठक में नहीं आए। यह बेहद शर्मनाक बात है, ये देश के लोगों की बेइज्जती है।

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि उसने भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर करवाया है। ट्रंप ने ये बात कई बार कही, लेकिन नरेंद्र मोदी के मुंह से एक बार भी नहीं निकला कि ये सब झूठ है। मणिपुर जल रहा है, लोग मारे जा रहे हैं, महिलाओं का रेप हो रहा है, लेकिन नरेंद्र मोदी एक बार भी मणिपुर नहीं गए। उनके पास विदेश घूमने का समय है, लेकिन मणिपुर जाने का समय नहीं है। राहुल गांधी दो बार मणिपुर गए। उन्होंने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ वहां से शुरू की, लेकिन सारी सुविधा होने के बाद भी नरेंद्र मोदी मणिपुर नहीं गए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *