यूपी में धर्मांतरण का मास्टरमाइंड ‘झांगुर बाबा’ गिरफ्तार, करोड़ों की फंडिंग का खुलासा

लड़कियों को बहला-फुसलाकर जबरन उनका धर्मांतरण करवाता। उसके टारगेट पर हिंदू लड़कियां होती थीं।

Vin News Network
Vin News Network
4 Min Read
यूपी में धर्मांतरण का मास्टरमाइंड 'झांगुर बाबा' गिरफ्तार, करोड़ों की फंडिंग का खुलासा

बलरामपुर : उत्तर प्रदेश ATS ने बलरामपुर से 50 हजार रुपए के इनामी अभियुक्त जमालुद्दीन उर्फ झांगुर बाबा को गिरफ्तार कर एक बहुस्तरीय अवैध धर्मांतरण गिरोह का पर्दाफाश किया है। बाबा के साथ नीतू उर्फ नसरीन को भी गिरफ्तार किया गया। दोनों के खिलाफ लखनऊ स्थित ATS थाने में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। जांच एजेंसियों के अनुसार, जमालुद्दीन खुद को हाजी पीर जलालुद्दीन बताता था। लड़कियों को बहला-फुसलाकर जबरन उनका धर्मांतरण करवाता। उसके टारगेट पर हिंदू लड़कियां होती थीं। हर जाति की लड़कियों का रेट फिक्स कर रखा था।

इस गिरोह ने ‘प्यार, पैसा और पहचान’ के नाम पर न केवल धर्म बदला, बल्कि समाज की जड़ें हिलाने की कोशिश की। झांगुर बाबा हिंदू लड़कियों के पास मुस्लिम लड़कों को हिंदू बनाकर भेजता था। धोखे से या डराकर उनका निकाह भी करा देता था। वह 40 बार विदेश यात्रा कर चुका है।

ATS की जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं गिरोह ने जाति आधारित दरें तय कर रखी थीं। ब्राह्मण, क्षत्रिय, सिख लड़कियों के धर्म परिवर्तन पर 15–16 लाख रुपए, OBC वर्ग की लड़कियों के लिए 10–12 लाख रुपए, अन्य जातियों के लिए 8-10 लाख रुपए तक का भुगतान किया जाता था। ये रकम विदेशी फंडिंग से आती थी, जिसे धर्म परिवर्तन और संपत्ति खरीद में इस्तेमाल किया जाता था।

प्रेमजाल और ब्लैकमेलिंग: धर्म बदलो या भुगतो

युवकों को हिंदू नाम देकर लड़कियों से दोस्ती और शादी का झांसा।
फिर ले जाते थे झांगुर बाबा की दरगाह, जहां कराया जाता था धर्म परिवर्तन।
जैसे ही लड़की फंसती, उसका नाम बदलकर मुस्लिम नाम दिया जाता।
फिर धमकी दी जाती कि यदि मना किया, तो फर्जी मुकदमे या परिवार को नुकसान पहुंचाया जाएगा।
गुंजा गुप्ता का केस इसका बड़ा उदाहरण है। उसे ‘अमित’ बनकर फंसाया गया, दरगाह ले जाकर ‘अलीना अंसारी’ बना दिया गया।

‘शिजर-ए-तैय्यबा’: किताब के जरिए किया जाता था ब्रेन वाश

झांगुर बाबा ने ‘शिजर-ए-तैय्यबा’ नाम की एक किताब भी प्रकाशित कराई थी, जो ब्रेन वाशिंग का हथियार थी। इस पुस्तक के जरिए इस्लामिक कट्टरता और धर्म परिवर्तन की विचारधारा को फैलाया जाता था।

40 विदेश यात्राएं, 100 करोड़ का लेन-देन और 40 फर्जी अकाउंट

गिरोह के सदस्य लगभग 40 बार इस्लामिक देशों की यात्रा कर चुके हैं।
40 से अधिक बैंक खाते, खुद के और फर्जी संस्थाओं के नाम से
खातों में करीब 100 करोड़ रुपए का लेनदेन,
रकम से शोरूम, बंगले और लग्जरी गाड़ियां खरीदी गईं।
फंडिंग विदेशी स्रोतों से प्राप्त हुई और गजवा-ए-हिंद जैसे एजेंडे को आगे बढ़ाने में इस्तेमाल हुई।

हालांकि जमालुद्दीन उर्फ झांगुर बाबा की गिरफ्तारी बड़ी कामयाबी है, लेकिन यह संगठित नेटवर्क का केवल एक सिरा है। ATS की जांच में जिन नामों का जिक्र हुआ है, उनमें शामिल हैं। महबूब, पिंकी हरिजन, हाजिरा शंकर, सगीर, कथित पत्रकार एमेन रिजवी और नीतू उर्फ नसरीन। ATS बाकी सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *