मेदिनीनगर (पलामू): मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना (Maiya Samman Yojana) के लाभुकों को मई माह की राशि मिल गई है। इस बार भी योजना के लाभुकों के आधार लिंक बैंक खातों में मंईयां सम्मान योजना की राशि भेजी गई है। इससे पलामू जिले में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के 3,49,080 लाभुक लाभान्वित होंगे। बीते जून माह में भी पलामू जिले के 3,49,080 लाभुकों को मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत 2500-2500 रुपया आधार लिंक बैंक खातों में भेजे गए थे।
राज्य सरकार ने बीते मई माह में पलामू जिले के मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के लाभुकों के लिए बीते 5 अरब 59 करोड़ 50 लाख रुपया आवंटित कर दिया था। सरकार ने जून माह के अंत में मई माह की राशि का भुगतान करने का आदेश दिया था, लेकिन 30 जून को अवकाश रहने के कारण लाभुकों बैंक खाता में राशि नहीं भेजी जा सकी। एक जुलाई को कार्यालय खुलने के बाद प्रक्रिया शुरू की गई। दो जुलाई को लाभुकों के बैंक खाते में राशि भेज दी गई है। जो एक-दो दिन में सभी लाभुकों को मिल जाएगी।
झारखंड सरकार ने बीते दिसंबर माह में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का पोर्टल लॉन्च कर दिया। जिसमें ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की जिम्मेवारी सीओ सह बीडीओ कार्यालय को दी गई, लेकिन लॉन्च के बाद से ही पोर्टल में तकनीकी गड़बड़ी आने से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन ठप हो गया।
बहरहाल, पोर्टल में नया आवेदन एंट्री का विकल्प उपलब्ध नहीं है। फिलहाल पलामू जिला में 18 से 50 वर्ष तक की 3,49,080 लाख महिला लाभुकों को सीएम मंईयां सम्मान योजना का लाभ मिल रहा है। इनके खाते में डीबीटी के माध्यम से बैंक एकाउंट में हर महीने 2500 रुपए दी जा रही है।
विक्रम आनंद (सहायक निदेशक, जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग, पलामू) ने कहा, मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत जिले के 3,49,080 लाभुकों के बैंक खाता में मई माह की राशि जाएगी। इसके लिए बुधवार को बैंक को आदेश दे दिया गया है। एक-दो दिन में सभी लाभुकों को योजना की राशि मिल जाएगी।