गाजियाबाद : मिनी रत्न उद्यम सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड के स्वर्ण जयंती समारोह एवं डाटा सेंटर के शिलान्यास हेतु जनपद गाजियाबाद में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। सीएम योगी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में नया भारत बिना रुके, बिना डिगे, बिना झुके अपनी विकास यात्रा को आगे बढ़ा रहा है।
इस यात्रा को नई गति प्रदान करने के क्रम में जनपद गाजियाबाद में सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (CEL) के स्वर्ण जयंती समारोह में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह की उपस्थिति में ग्रीन डाटा सेंटर का शिलान्यास किया। सीएम योगी ने कहा कि पूर्ण विश्वास है, प्रधानमंत्री के विकसित भारत के सपने को साकार करने की दिशा में मिनी रत्न कंपनी CEL अपनी भूमिका का निर्वहन करेगी। सीएम योगी ने कहा, मैं, CEL को धन्यवाद दूंगा, जिन्होंने स्मार्ट क्लास रूम के साथ हमें जोड़ने में मदद की है हम लोगों ने तय किया है कि वर्ष 2027 तक उत्तर प्रदेश 20,000 मेगावाट तक Renewable Power जनरेट करेगा।
सीएम योगी ने कहा, आकाश और ब्रह्मोस मिसाइल पाकिस्तान में Tested हैं और दुनिया के लिए Trusted हैं। डबल इंजन की सरकार ने जो कार्य प्रारंभ किए, आज उसका परिणाम है कि उत्तर प्रदेश के अंदर 6 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से उबारने व अर्थव्यवस्था और Per Capita Income ढाई गुना से अधिक बढ़ाने में मदद मिली है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संकल्पों के साथ जुड़कर हमें ‘विकसित भारत’ के सपने को साकार करना है। यह आज CEL के जज्बे में स्पष्ट दिखाई दे रहा है।
सीएम योगी ने कहा, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में ₹417 करोड़ की लागत से इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण क्लस्टर (EMC 2.0) की स्थापना प्रदेश में नवाचार, विनिर्माण और विश्वस्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर को सशक्त करेगा। इस परियोजना से 15 हजार से अधिक रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, जो ‘विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश’ के निर्माण की दिशा में डबल इंजन की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। प्रधानमंत्री के कुशल मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश वैश्विक विनिर्माण केंद्र बनने की ओर अग्रसर है।