बिजली महंगी होने जा रही है, यह सरकार महंगाई, बरोजगारी लगातार बढ़ा रही है : अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा, कई राजनैतिक दल जो कुछ दिन पहले स्वदेशी नारा देते थे, उन्होंने हमारे बाज़ार को विदेशियों से कब्जा करा दिया।

Vin News Network
Vin News Network
1 Min Read
बिजली महंगी होने जा रही है, यह सरकार महंगाई, बरोजगारी लगातार बढ़ा रही है : अखिलेश यादव

लखनऊ : यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को सपा कार्यालय में एक एक प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर निशाना साधा। अखिलेश यादव ने कहा, कई राजनैतिक दल जो कुछ दिन पहले स्वदेशी नारा देते थे, उन्होंने हमारे बाज़ार को विदेशियों से कब्जा करा दिया। बुनकरों पर हम एक डॉक्यूमेंट तैयार करेंगे जो आने वाले समय में समाजवादी पार्टी के मैनिफेस्टो में शामिल होगा। जो लोग किसानों का सामना नहीं कर सकते, वही तो हवाई यात्रा करेंगे। हमारे पहले मुख्यमंत्री हैं जो फसल को हेलीकॉप्टर से देखने निकले थे।जो लोग किसानों का सामना नहीं कर सकते, वही तो हवाई यात्रा करेंगे। हमारे पहले मुख्यमंत्री हैं जो फसल को हेलीकॉप्टर से देखने निकले थे। दूध उत्पादन तो हो ही नहीं रहा प्रदेश में, जो मदद सरकार की तरफ से मिलती थी, वो भी बंद कर दिया इन्होंने। बिजली महंगी होने जा रही है, यह सरकार महंगाई, बेरोजगारी लगातार बढ़ा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *