वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू की चर्चा तेज, आयरलैंड दौरे में मिल सकता है मौका

Vin News Network
Vin News Network
2 Min Read
वैभव सूर्यवंशी पर सबकी नजर

भारतीय क्रिकेट में एक नए युवा सितारे वैभव सूर्यवंशी के इंटरनेशनल डेब्यू को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जून में भारत के आयरलैंड दौरे के लिए उन्हें टीम इंडिया में शामिल किया जा सकता है। इस दौरे में भारत और आयरलैंड के बीच 2 टी20 मैच खेले जाएंगे, जो 26 और 28 जून को आयोजित होंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स अनुसार चयनकर्ताओं ने वैभव सूर्यवंशी का नाम शॉर्टलिस्ट किया है। 15 वर्षीय वैभव को इस समय घरेलू क्रिकेट और IPL में उनके शानदार प्रदर्शन के चलते राष्ट्रीय टीम के लिए मजबूत दावेदार माना जा रहा है। अगर उनका चयन होता है और वह डेब्यू करते हैं, तो वह सबसे कम उम्र में भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं और सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं।

IPL 2026 में भी वैभव सूर्यवंशी ने अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा है। उन्होंने लगातार बेहतरीन शुरुआत दिलाई है और RCB के खिलाफ 78 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी। इसके अलावा उन्होंने पिछले सीजन में मात्र 35 गेंदों में शतक जड़कर इतिहास रच दिया था, जो IPL का दूसरा सबसे तेज शतक है और किसी भारतीय खिलाड़ी द्वारा बनाया गया सबसे तेज शतक भी है।

हालांकि SRH के खिलाफ एक मैच में वह पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे, लेकिन इसके बावजूद उनके आक्रामक खेल और आत्मविश्वास ने चयनकर्ताओं को प्रभावित किया है। अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या जून के आयरलैंड दौरे में उन्हें टीम इंडिया में जगह मिलती है और वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नया इतिहास रचते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *