IFE 2026: बरेली टू लंदन सुगंधित चावलों का ग्लोबल धमाका

Vin News Network
Vin News Network
1 Min Read
लंदन में आयोजित इंटरनेशनल फूड एंड ड्रिंक इवेंट 2026 में बरेली के सुगंधित चावलों का जलवा

लंदन के एक्ससेल (ExCeL) में 30 मार्च से 1 अप्रैल, 2026 तक आयोजित इंटरनेशनल फूड एंड ड्रिंक इवेंट (IFE) में उत्तर प्रदेश ने वैश्विक स्तर पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है. इस अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी में प्रदेश के सुगंधित चावल और जैविक उत्पादों ने विदेशी खरीदारों का ध्यान अपनी ओर खींचा.

प्रदर्शनी में बरेली के ‘गाडसन आर्गेनिक फार्म’ द्वारा प्रस्तुत की गई धान की विशेष किस्मों झुमका बासमती, हंसराज बासमती और तिलक चंदन ने अंतरराष्ट्रीय व्यापारियों को प्रभावित किया. सुगंधित और उच्च गुणवत्ता वाली इन किस्मों में यूके, फ्रांस, पोलैंड, चीन और अमेरिका के निर्यातकों ने गहरी रुचि दिखाई है.

प्रदर्शनी के दौरान फार्च्यून राइस को भी यूरोपीय बाजार से बासमती चावल के निर्यात के लिए महत्वपूर्ण व्यावसायिक प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं. इससे उत्तर प्रदेश के कृषि निर्यात को नई दिशा मिलने की उम्मीद है.

इस वैश्विक आयोजन में कृषि विभाग के सचिव एवं मंडी निदेशक इंद्र विक्रम सिंह के नेतृत्व में अधिकारियों और निर्यातकों के एक दल ने हिस्सा लिया. उत्तर प्रदेश के कृषि उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रमोट करने के उद्देश्य से यह भागीदारी अत्यंत सफल रही.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *