Delhi में इंस्टाग्राम रील शूट करते दौरान एक युवक की Licensed Pistol से मौत

Vin News Network
Vin News Network
1 Min Read
Instagram रील बनाते समय दिल्ली युवक पवन ने खुद को गोली मार ली, अस्पताल में मौत

दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक युवक, पवन, सोशल मीडिया रील बनाते समय खुद को सीने में गोली मार बैठा। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

क्या हुआ उस वक्त?
पवन अपने कजिन हिमांशु के साथ इंस्टाग्राम रील शूट कर रहा था। हिमांशु कैमरे पर था और पवन को शूट कर रहा था। वीडियो में देखा जा सकता है कि पवन पिस्टल में मैगजीन लोड कर रहा था, जिस दौरान हिमांशु कहता है, “बटन दबाओ, अंदर चला जाएगा।”

मैगजीन लगाने के बाद पवन ने पिस्टल को कॉक किया। हिमांशु ने चेतावनी दी, “चला मत देना भाजी।” लेकिन कुछ पलों बाद पवन ने पिस्टल को अपने सीने पर रखा, कैमरे की ओर देखा और मुस्कुराया, फिर अचानक ट्रिगर दब गया।

पवन खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। हिमांशु ने चिल्लाया, “भाई, क्या कर दिया तूने?” उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे बचाया नहीं जा सका।

लाइसेंसी पिस्टल
पुलिस के अनुसार, यह पिस्टल हिमांशु का लाइसेंसी हथियार था। रील बनाने का आइडिया पवन का था और वीडियो बनाने का काम हिमांशु ने किया। पवन इसे इंस्टाग्राम पर पोस्ट करना चाहता था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *