कौन है संजय वर्मा, जिसे सोनम रघुवंशी ने किए थे 234 कॉल? पुलिस के सामने खुद कबूला सच

सोनम रघुवंशी ने अब इस बात का खुलासा खुद पूछताछ में कर दिया है और उसने बताया है कि जो नंबर संजय वर्मा के नाम से सेव है, वो कई और नहीं बल्कि राज कुशवाह है।

Vin News Network
Vin News Network
2 Min Read
कौन है संजय वर्मा, जिसे सोनम रघुवंशी ने किए थे 234 कॉल? पुलिस के सामने खुद कबूला सच

नई दिल्ली : देशभर में चर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में आए दिन नए-नए खुलासे हो रहे हैं। इस बीच सोनम रघुवंशी के फोन से मिले डिटेल में एक नया नाम सामने आया था संजय वर्मा, जिसके बाद पुलिस भी कड़ी पूछताछ कर रही थी। सोनम रघुवंशी इस नंबर पर घंटों बात करती थी और उसके फोन में संजय वर्मा के नाम से सेव नंबर पर तीन हफ्तों में 234 बार बात की थी। इसके बाद से लगातार यह सवाल उठ रहा था कि आखिर ये शख्स संजय वर्मा कौन है?

कौन है संजय वर्मा?
बताया जा रहा है कि सोनम रघुवंशी ने अब इस बात का खुलासा खुद पूछताछ में कर दिया है और उसने बताया है कि जो नंबर संजय वर्मा के नाम से सेव है, वो कई और नहीं बल्कि राज कुशवाह है।

सोनम अपनी और राज के बीच होने वाली बातों को छिपाने के लिए दूसरे नंबर से उससे बात किया करती थी। गौरतलब है कि सोनम ने एक मार्च से लेकर 8 अप्रैल के बीच संजय वर्मा के नाम से सेव नंबर पर कई बार कॉल किए।

सोनम घंटों करती थी बात
इस दौरान सोनम और संजय वर्मा के नाम से सेव नंबर पर घंटों बातचीत की बात सामने आई। कभी-कभी तो कॉल रात के 12 बजे से शुरू होकर रात के 2 बजे कट होता था। राजा रघुवंशी की हत्या के बाद से यह नंबर बंद हो गया था। माना जा रहा है कि इसी फोन नंबर पर बात करने के दौरान राज और सोनम ने राजा की हत्या की प्लानिंग की होगी। आरोपियों ने राजा की हत्या के लिए अलग से सिम खरीदी थी, जो हत्या के बाद बंद करके फेंक दी गई।

SIT कर रही जांच
मेघालय से इंदौर पहुंची मेघालय पुलिस की SIT उन सभी स्थानों की जांच कर रही है, जिसका संबंध राजा, सोनम और राज से है। एसआईटी ने सोनम रघुवंशी के घर पहुंचकर भी पूछताछ की, इस दौरान वहां उसका भाई गोविंद भी मौजूद रहा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *