जमीन से हमने आसमान की रक्षा की … ऑपरेशन सिंदूर का नया VIDEO जारी, पाकिस्तानी ड्रोन को गिराते दिखाया

अमृतसर, पंजाब में भारतीय सेना ने एक डेमो दिखाया कि कैसे आकाश मिसाइल प्रणाली, L-70 एयर डिफेंस गन सहित भारतीय वायु रक्षा प्रणालियों ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर और पंजाब के शहरों को पाकिस्तानी मिसाइलों और ड्रोन हमलों से बचाया।

Vin News Network
Vin News Network
6 Min Read
जमीन से हमने आसमान की रक्षा की … ऑपरेशन सिंदूर का नया VIDEO जारी, पाकिस्तानी ड्रोन को गिराते दिखाया

नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर को लेकर भारतीय सेना ने एक नया वीडियो जारी किया है। इसमें सेना ने दिखाया कि पाकिस्तान की तरफ से दागे गए ड्रोन को कैसे मार गिराया। वेस्टर्न कमांड ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि, हमने जमीन से आसमान की रक्षा की। उधर पंजाब के अमृतसर में सेना ने पाकिस्तान की मिसाइलों का मलबा दिखाया।

पंजाब में इंटरनेशनल बॉर्डर पर तैनात एक जवान ने कहा कि, 8-9 मई की रात को पाकिस्तान ने अचानक फायरिंग की और घुसपैठ की कोशिश की। हमने दुश्मन पर सटीक फायरिंग की और उनकी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। हमारी फायरिंग का नतीजा ये हुआ कि सुबह होते-होते दुश्मन घुटनों के बल पर आ गए और अपनी पोस्ट पर सफेद झंडा फहरा दिया। वहीं जम्मू-कश्मीर में शोपियां के डीके पोरा इलाके में आर्मी और CRPF ने जॉइंट ऑपरेशन में आतंकियों की मदद करने वाले दो सहयोगियों को अरेस्ट किया है। इनके पास से दो पिस्तौल, चार ग्रेनेड, 43 कारतूस बरामद किया गया।

उधर यूपी ATS ने एक संदिग्ध पाकिस्तानी जासूस को गिरफ्तार किया है, जो भारत-पाक सीमा पर माल की तस्करी कर रहा था और पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लिए काम कर रहा था। ATS के अनुसार, संदिग्ध जासूस की पहचान शहजाद के रूप में हुई है, जो मुरादाबाद का रहने वाला है। उधर, जम्मू-कश्मीर में भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष समाप्त होने के बाद स्कूल फिर से खुल गए हैं।

अमृतसर, पंजाब में भारतीय सेना ने एक डेमो दिखाया कि कैसे आकाश मिसाइल प्रणाली, L-70 एयर डिफेंस गन सहित भारतीय वायु रक्षा प्रणालियों ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर और पंजाब के शहरों को पाकिस्तानी मिसाइलों और ड्रोन हमलों से बचाया। भारतीय सेना ने एक डेमो दिखाया कि कैसे आकाश मिसाइल प्रणाली, L-70 एयर डिफेंस गन सहित भारतीय वायु रक्षा प्रणालियों ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर और पंजाब के शहरों को पाकिस्तानी मिसाइलों और ड्रोन हमलों से बचाया।

15 इन्फैंट्री डिवीजन के GOC, मेजर जनरल कार्तिक सी शेषाद्री ने कहा, सारा विश्व जानता है कि पाकिस्तानी सेना ने सुनियोजित तरीके से 22 अप्रैल को पहलगाम में अपने आतंकियों द्वारा देश और विदेश के निहत्थे पर्यटकों पर हमला करवाया था। इसके पश्चात पूरे देश के आक्रोश ने भारत के प्रबल नेतृत्व के अधीन ऑपरेशन सिंदूर का रूप लिया। हमने केवल आतंकी ठिकानों का नाश किया था और इसके अतिरिक्त किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया गया। 7 मई की रात को हमें पुख्ता जानकारी मिली थी कि पाकिस्तान किसी उचित और सटीक टार्गेट न होने के कारण सिविल ठिकानों, खासतौर पर धार्मिक स्थलों को निशाना बनाएगा। इसमें अमृतसर में स्थित स्वर्ण मंदिर सबसे अहम था। हमें अतिरिक्त जानकारी यह भी मिली कि वे(पाकिस्तान) स्वर्ण मंदिर पर भारी तादाद में ड्रोन और मिसाइल से हमला करेंगे इसलिए हमने तुरंत आधुनिक अतिरिक्त एवं उपयुक्त एयर डिफेंस उपलब्ध कराया था। हमने स्वर्ण मंदिर पर एक आंच भी नहीं आने दी। भारतीय सेना ने पाकिस्तान द्वारा प्रक्षेपित मिसाइलों का मलबा दिखाया, जिन्हें भारतीय वायु रक्षा प्रणालियों द्वारा रोककर मार गिराया गया।

15 इन्फैंट्री डिवीजन के GOC मेजर जनरल कार्तिक सी शेषाद्रि ने कहा, यदि पाकिस्तान ने फिर से आतंकवादियों का सहारा लिया तो उसका अवश्य ही नाश होगा। याद रहे कि ऑपरेशन सिंदूर केवल स्थगित किया गया है, खत्म नहीं हुआ है। उसका विकराल रूप अभी बाकी है। 15 इन्फैंट्री डिवीजन के GOC मेजर जनरल कार्तिक सी शेषाद्रि ने कहा, “भारतीय सेना ने केवल आतंकवाद और आतंकी ठिकानों को बिना किसी अतिरिक्त नुकसान के निशाना बनाया और सटीक तरीके से नाश किया। भारत में किसी भी उपयुक्त और उचित टार्गेट के अभाव से पाकिस्तानी सेना ने जानकर भारतीय सैन्य ठिकानों और सिविल इलाकों को निशाना बनाया। पाकिस्तानी आर्मी के लिए सभी टार्गेट जायज़ हैं मगर भारतीय सेना उनके नापाक मंसूबों को कभी सफल नहीं होने देगी।

भारतीय सेना के एक जवान ने कहा, इस वक्त हम ऑपरेशन सिंदूर का हिस्सा हैं। 8-9 मई की रात को दुश्मन ने अचानक हम पर फायरिंग की और घुसपैठ की कोशिश की। हमने दुश्मन पर अचूक फायरिंग की और उसकी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। हमारी फायरिंग का नतीजा ये हुआ कि सुबह तक दुश्मन अपने घुटनों पर आ गए और अपनी पोस्ट पर सफेद झंडा लहरा दिया। हम अपने देशवासियों को यह भरोसा दिलाते हैं कि जब तक देश की सीमाओं पर भारतीय सेना तैनात है, तब तक कोई भी इस देश की तरफ आंख उठाकर नहीं देख सकता।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *