मेटा की मैसेजिंग ऐप WhatsApp जल्द ही एक नया पेड सब्सक्रिप्शन प्लान लॉन्च करने की तैयारी में है। इस प्लान को ‘WhatsApp Plus’ नाम दिया जा रहा है। यह Android और iOS दोनों प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। WhatsApp ट्रैकर WABetaInfo ने सबसे पहले अपने आधिकारिक X हैंडल पर इस जानकारी को शेयर किया। खास बात यह है कि WhatsApp का सामान्य इस्तेमाल पहले की तरह बिल्कुल फ्री रहेगा यह पेड प्लान केवल उन लोगों के लिए है जो अपने अनुभव को और बेहतर और पर्सनलाइज्ड बनाना चाहते हैं।
क्या मिलेगा WhatsApp Plus में
WhatsApp Plus का मुख्य फोकस ऐप के लुक और पर्सनलाइजेशन पर होगा। सब्सक्राइबर्स को ऐप की थीम बदलने, एक्सेंट कलर को अपनी पसंद के अनुसार एडजस्ट करने और 14 अलग-अलग ऐप आइकन में से अपना मनपसंद आइकन चुनने की सुविधा मिलेगी। यह वही पर्सनलाइजेशन है जिसे Android यूजर्स वर्षों से अनऑफिशियल मॉडिफाइड APKs के जरिए करते आ रहे थे।
लेकिन अब यह पूरी तरह आधिकारिक और वैध होगा, यानी इससे अकाउंट बैन होने का कोई खतरा नहीं रहेगा।एक्सक्लूसिव रिंगटोन और खास रिएक्शन WhatsApp Plus सब्सक्राइबर्स को कई और आकर्षक सुविधाएं भी मिलेंगी। इनमें एक्सक्लूसिव रिंगटोन शामिल हैं जो अलग-अलग स्टाइल में उपलब्ध होंगी, जिससे यूजर्स अपनी इनकमिंग कॉल को आसानी से पहचान सकेंगे।
इसके अलावा मैसेज रिएक्शन को और ज्यादा एक्सप्रेसिव बनाया जाएगा और एक्सक्लूसिव स्टिकर्स भी उपलब्ध कराए जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक सब्सक्रिप्शन की लोकप्रियता के आधार पर समय के साथ और भी फीचर्स जोड़े जा सकते हैं।बेसिक फीचर्स रहेंगे फ्रीWhatsApp ने स्पष्ट किया है कि चैटिंग, कॉलिंग और मैसेज भेजने जैसी सभी बुनियादी सुविधाएं पहले की तरह बिल्कुल मुफ्त रहेंगी।
पेड सब्सक्रिप्शन केवल उन यूजर्स के लिए है जो ऐप को अपनी पसंद के अनुसार कस्टमाइज करना चाहते हैं और एक्स्ट्रा फीचर्स का लाभ उठाना चाहते हैं। यानी आम यूजर्स पर इस बदलाव का कोई असर नहीं पड़ेगा।कीमत और लॉन्च डेट अभी तय नहींअभी तक WhatsApp Plus की कीमत और लॉन्च डेट के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। लॉन्च से पहले फीचर्स में बदलाव भी हो सकते हैं। फिलहाल यह प्लान डेवलपमेंट स्टेज में है और जल्द ही इस पर और जानकारी सामने आने की उम्मीद है।