“आपके लिए ही तो हूँ” – कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ के सेवा भाव से भावुक हुए ग्रामीण

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा, जनसेवा का अर्थ यही है-जनता के मन की बात को बिना कहे भी समझना और समाधान करना।

Vin News Network
Vin News Network
1 Min Read
“आपके लिए ही तो हूँ” - कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ के सेवा भाव से भावुक हुए ग्रामीण

जयपुर : राजस्थान में झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मुंडियारामसर से आए ग्रामीणों ने राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री और झोटवाड़ा से भाजपा विधायक कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ से भेंट की और वर्षों पुरानी ट्यूबवेल की समस्या को बिना माँगे हल करने के लिए हार्दिक आभार जताया। इस गांव में लंबे समय से पीने के पानी की समस्या बनी हुई थी। ग्रामीणों ने पहले कभी कोई ज्ञापन नहीं दिया लेकिन, कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने स्वयं क्षेत्र की ज़मीनी स्थिति को समझते हुए ट्यूबवेल की स्थापना करवा दी।

जब ग्रामीण प्रतिनिधि मिलने आए, तो उनकी आँखों में कृतज्ञता और चेहरे पर सुकून था। इस अवसर पर कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा, जनसेवा का अर्थ यही है-जनता के मन की बात को बिना कहे भी समझना और समाधान करना। आप सबका स्नेह ही मेरी सबसे बड़ी प्रेरणा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *