Video : लखनऊ में जोरदार बारिश, मकान ढहा-पेड़ टूटा, सड़कों पर जलभराव

बारिश से जगह-जगह सड़कों पर जलभराव हो गया। तिलकनगर वार्ड की रामनगर कॉलोनी में नाला ओवरफ्लो हो गया। उसमें एक कार घुस गई।

Vin News Network
Vin News Network
2 Min Read
Video : लखनऊ में जोरदार बारिश, मकान ढहा-पेड़ टूटा, सड़कों पर जलभराव

लखनऊ : लखनऊ में दोपहर बाद जोरदार बारिश शुरू हो गई है। इससे सड़कों पर जलभराव हो गया। जलभराव में गाड़ियां पलट रही हैं। कहीं मकान गिरा तो कहीं बड़ा पेड़ टूट गया। सआदतगंज, मौलवीगंज, चौक और सरोजनी नगर में तेज बारिश हो रही है। सआदतगंज इलाके के मंसूर नगर में बारिश की वजह से जर्जर मकान ढह गया। हालांकि, मकान में कोई रहता नहीं था।

बारिश से जगह-जगह सड़कों पर जलभराव हो गया। तिलकनगर वार्ड की रामनगर कॉलोनी में नाला ओवरफ्लो हो गया। उसमें एक कार घुस गई। लोगों की मदद से ड्राइवर ने कार बाहर निकाली।

स्थानीय पार्षद राजीव बाजपेई का कहना है कि नाले की सफाई और जलभराव की समस्या दूर करने की मांग सदन में उठा चुके हैं। कोई सुनवाई नहीं हुई। मौलवीगंज में बारिश के से ट्रांसफॉर्मर का चबूतरा धंस गया। ट्रांसफॉर्मर गिरने से आज एक और गाय की मौत हो गई।

मौसम विभाग का अनुमान है कि दिनभर रुक-रुककर बारिश होती रहेगी। बीच-बीच में धूप भी निकलेगी। 2 जुलाई तक लखनऊ में भारी बारिश होगी। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा। पूर्वी हवाओं का असर बना रहेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *