UP: राहुल गांधी की हरिओम वाल्मीकि के परिजनों से मुलाकात कहा- ‘हम सिर्फ न्याय मांग रहे हैं’

Vin News Network
Vin News Network
2 Min Read
दुख बांटते राहुल गांधी
Highlights
  • कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने फतेहपुर में हरिओम वाल्मीकि के परिजनों से संवेदनात्मक मुलाकात की।
  • मुलाकात के दौरान हरिओम की मां फूट-फूट कर रो पड़ीं, राहुल ने गले लगाकर ढांढस बंधाया।

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में मॉब लिंचिंग में मारे गए हरिओम वाल्मीकि के परिवार से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मुलाकात की। रायबरेली के ऊंचाहार में शुक्रवार सुबह हुई यह मुलाकात बेहद भावुक क्षणों से भरी रही। राहुल गांधी ने हरिओम के माता-पिता से मिलकर संवेदना जताई, उनका हाथ थामा और पिता को गले भी लगाया।

हरिओम के परिजनों ने कहा कि उन्होंने कोई अपराध नहीं किया, फिर भी उनके साथ ऐसा बर्ताव हो रहा है जैसे वे आरोपी हों। राहुल गांधी ने कहा कि दलितों पर हो रहे अत्याचारों को लेकर पूरे देश में गुस्सा है और कांग्रेस पार्टी पीड़ितों के साथ खड़ी है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। गौरतलब है कि 2 अक्टूबर को रायबरेली में चोर समझकर भीड़ ने हरिओम की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। बताया जा रहा है कि अंतिम क्षणों में हरिओम ने राहुल गांधी का नाम भी लिया था जिसके बाद यह मामला सियासी रूप ले चुका है।

राहुल गांधी ने यह भी दावा किया कि परिवार को उनसे मिलने से रोका गया और डराया गया। हालांकि, मृतक के भाई शिवम वाल्मीकि ने बयान दिया कि वे प्रशासन की कार्रवाई से संतुष्ट हैं और किसी तरह की राजनीति नहीं चाहते। उनका कहना है कि दोषियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और बहन को सरकारी नौकरी भी दी गई है।

राहुल गांधी ने इस मुलाकात के बाद कहा,’हमारा बेटा, हमारा भाई मारा गया है। ये लोग केवल न्याय मांग रहे हैं, और हमारा कर्तव्य है कि उन्हें वह न्याय दिलाएं।’ कांग्रेस नेता ने आश्वासन दिया कि पार्टी हर स्तर पर मदद करेगी और जहां भी दलितों पर अत्याचार होगा वहां कांग्रेस की आवाज बुलंद होगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *