इस समय ईरान- अमेरिका में चल रहे युद्ध के बीच अहम खबर सामने आयी है. अमेरिकी सेना को बड़ा नुकसान हुआ है, ईरानी सेना ने अमेरिकी F-15E स्ट्राइक ईगल फाइटर जेट को मार गिराने का दावा किया है. गिरे विमान को बचाने निकले दो और हेलीकाप्टर (UH-60 ब्लैक हॉक और एक अन्य सर्च-एंड-रेस्क्यू हेलिकॉप्टर) पर भी फायरिंग की सूचना सामने आयी है.
खबरों की माने तो भारी फायरिंग के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन पर हमला किया गया , गिरे हुए विमान के पायलटों को बचाने निकले दो अमेरिकी हेलिकॉप्टरों (UH-60 ब्लैक हॉक और एक अन्य सर्च-एंड-रेस्क्यू हेलिकॉप्टर) पर ईरानी सेना ने फायरिंग की.
ख़बरों के मुताबिक हेलीकाप्टर के दो क्रू मेंबर्स में से एक को सुराक्षित निकाल लिया गया है , और दूसरे की तलाश अब भी जारी है. ख़बरों के मुताबिक ऐसा दावा किया जा रहा है कि जो भी अमेरिका पायलट को पकपड़ेगा या उसे गोली मारेगा उसे ईरानी सेना इनाम देगी.
मीडिया के रिपोर्ट्स के अनुसार संघर्ष शुरू होने के बाद यह पहली बार है जब ईरान की सीमा के भीतर किसी अमेरिकी लड़ाकू विमान के गिराए जाने की खबर सामने आई है.
अमेरिकी रक्षा मंत्रालय (पेंटागन) ने इस घटना की जानकारी हाउस आर्म्ड सर्विसेज कमेटी को दी है और लापता सैनिक की स्थिति पर चिंता जताई है.