ICC Women’s Cricket World Cup 2025 का शेड्यूल जारी : 5 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान मैच,30 सितंबर से शुरू होगा टूर्नामेंट

इस टूर्नामेंट में 28 लीग मैच और तीन नॉकआउट मुकाबले पांच स्थानों बेंगलुरु, इंदौर, गुवाहाटी, विशाखापट्टनम और कोलंबो में खेले जाएंगे।

Vin News Network
Vin News Network
3 Min Read
ICC Women’s Cricket World Cup 2025 का शेड्यूल जारी : 5 अक्टूबर को भारत-पाकिस्तान मैच,30 सितंबर से शुरू होगा टूर्नामेंट

दुबई : इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया है। इसके अनुसार, भारत और पाकिस्तान की टीम 5 अक्टूबर को आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा। टूर्नामेंट का आगाज 30 सितंबर 2025 को होगा।

वैसे तो भारत को इस टूर्नामेंट की मेजबानी दी गई है, लेकिन पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की ओर से चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर के कारण पाकिस्तानी टीम का भारत आना मुश्किल है। ऐसे में यह मैच कोलंबो में कराने का फैसला लिया गया है।

चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ICC के सामने BCCI और PCB ने न्यूट्रल वेन्यू पर खेलने के लिए सहमति जताई थी। भारत 12 साल के बाद पहली बार विमेंस वर्ल्ड कप की मेजबानी करने जा रहा है। पिछली बार इंडिया को 2013 में विमेंस वर्ल्ड कप की मेजबानी मिली थी।

5 वेन्यूज पर 28 लीग मैच खेले जाएंगे
इस टूर्नामेंट में 28 लीग मैच और तीन नॉकआउट मुकाबले पांच स्थानों बेंगलुरु, इंदौर, गुवाहाटी, विशाखापट्टनम और कोलंबो में खेले जाएंगे।

वहीं, पहला सेमीफाइनल 29 अक्टूबर को गुवाहाटी या कोलंबो में (पाकिस्तान के पहुंचने पर निर्भर) और दूसरा सेमीफाइनल 30 अक्टूबर को बेंगलुरु में होगा। फाइनल 2 नवंबर को बेंगलुरु या कोलंबो में खेला जाएगा।

भारत अभियान की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ करेगा
भारत अपने अभियान की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा। जबकि बांग्लादेश के खिलाफ मैच 26 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा।

पाकिस्तान के सभी मैच हाइब्रिड मॉडल पर श्रीलंका
पाकिस्तान के सभी मैच हाइब्रिड मॉडल पर श्रीलंका में खेले जाएंगे। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के बीच हुए हाइब्रिड समझौते के अनुसार, पाकिस्तान की टीम अपने सभी मैच न्यूट्रल वेन्यू कोलंबो में खेलेगी। इनमें बांग्लादेश (2 अक्टूबर), इंग्लैंड (15 अक्टूबर), न्यूजीलैंड (18 अक्टूबर), दक्षिण अफ्रीका (21 अक्टूबर) और श्रीलंका (24 अक्टूबर) के खिलाफ मैच शामिल हैं।

डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया इंदौर में खेलेगी अपना पहला मैच
मौजूदा चैंपियन ऑस्ट्रेलिया अपना अभियान 1 अक्टूबर को इंदौर के होल्कर स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू करेगी। इसके बाद वह 8 अक्टूबर को कोलंबो में पाकिस्तान से भिड़ेगी। वहीं, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का मुकाबला 22 अक्टूबर को इंदौर में होगा।

2025 के टूर्नामेंट का फॉर्मेट 2022 जैसा ही होगा
2025 के टूर्नामेंट का फॉर्मेट 2022 जैसा ही होगा, जिसमें आठ टीमें राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में एक-दूसरे से खेलेंगी और शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। मेजबान भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, साउथ अफ्रीका और श्रीलंका ने सीधे क्वालिफाई किया था। आखिरी दो स्थान पाकिस्तान और बांग्लादेश ने इस साल की शुरुआत में लाहौर में हुए क्वालीफायर में हासिल किए। वेस्टइंडीज इस टूर्नामेंट का हिस्सा नहीं है, वह क्वालीफायर में बांग्लादेश से नेट रन-रेट के आधार पर पिछड़ गए।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *