Singapore Open 2025 : सिंधु पहले राउंड में जीतीं, अब पूर्व ओलिंपिक चैम्पियन से होगा सामना

भारत की दो बार की ओलिंपिक मेडल विजेता पीवी सिंधु और एचएस प्रणय ने सिंगापुर ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बना ली है। सिंधु कनाडा की वेन यू झांग को केवल 31 मिनट में 21-14, 21-9 से हरा दिया।

Vin News Network
Vin News Network
3 Min Read
Singapore Open 2025 : सिंधु पहले राउंड में जीतीं, अब पूर्व ओलिंपिक चैम्पियन से होगा सामना

सिंगापुर : भारत की दो बार की ओलिंपिक मेडल विजेता पीवी सिंधु और एचएस प्रणय ने सिंगापुर ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बना ली है। सिंधु कनाडा की वेन यू झांग को केवल 31 मिनट में 21-14, 21-9 से हरा दिया।

अब अगले दौर में उनके लिए चुनौती कड़ी है, जहां उनका मुकाबला टोक्यो ओलिंपिक चैम्पियन चीन की चेन यूफेई से होगा। वहीं, पुरुष सिंगल्स वर्ग में वर्ल्ड नंबर- 34 एचएस प्रणय ने डेनमार्क के रस्मुस गेमके को 19-21, 21-16, 21-14 से हराया। अन्य भारतीय खिलाड़ियों के लिए दिन अच्छा नहीं रहा । मालविका बंसोड, अनमोल, प्रियांशु राजावत, किरण जॉर्ज और आर. संतोश रामराज पहले दौर में हारकर बाहर हो गए।

सिंधू ने जहां विजयी आगाज किया, वहीं अन्य भारतीय खिलाड़ियों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। मालविका बंसोड़, अनमोल खरब, प्रियांशु रजावत और किरण जॉर्ड को अपने-अपने मुकाबलों में हार सामना करना पड़ा और ये खिलाड़ी पहले ही दौर से बाहर हो गए। मालविका और प्रियांशु एक गेम की बढ़त लेने के बावजूद लय बरकरार नहीं कर सके।

मालविका को थाईलैंड की आठवीं वरीयता प्राप्त सुपानिदा कातेथोंग के खिलाफ 21-14, 18-21, 11-21 से, जबकि प्रियांशु को पुरुष एकल वर्ग के मुकाबले में सातवीं वरीयता प्राप्त जापान के कोदाई नारोका के खिलाफ 21-14, 10-21, 14-21 से हार का सामना करना पड़ा। वहीं, चेन ने अनमोल को मात दी। अनमोल ने पहले गेम में पिछड़ने के बाद दूसरे गेम में अच्छा प्रदर्शन किया था, लेकिन अंत में उन्हें 11-21, 22-24 से शिकस्त मिली।

इस साल इंडिया ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले जॉर्ज को चीन के वेंग हॉन्ग यांग के खिलाफ 19-21, 17-21 से, जबकि आर संतोष रामराज को पुरुष एकल वर्ग के शुरुआती मुकाबले में दक्षिण कोरिया के किम गा यून के खिलाफ 14-21, 8-21 से हार मिली। मिश्रित युगल वर्ग में ध्रुव कपिल और तनीषा क्रास्टो की जोड़ी को चीन के चेंग जिंग और झांग ची की जोड़ी के खिलाफ 18-21, 13-21 से हार का सामना करना पड़ा। असिथ सूर्या और अमरुता पारमुतेश की जोड़ी भी जापान की युइची शिमोगामी और सायका होबारा की जोड़ी के खिलाफ 11-21, 17-21 से हारकर बाहर हो गई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *