BEL में हवलदार पदों पर निकली भर्ती, 10वीं पास उम्मीदवार 31 जुलाई 2026 तक करें आवेदन

Vin News Network
Vin News Network
4 Min Read
भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने हवलदार (सिक्योरिटी) पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की।

विन न्यूज़ नेटवर्क। सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ने हवलदार (सिक्योरिटी) पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार 31 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से SSLC यानी 10वीं पास होना अनिवार्य है। इसके अलावा संबंधित क्षेत्र में कार्य अनुभव भी मांगा गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले आधिकारिक अधिसूचना में दी गई शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, आयु सीमा और अन्य पात्रता शर्तों को ध्यान से पढ़ लें। गलत या अधूरी जानकारी के साथ भरे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

आयु सीमा और छूट

हवलदार पद के लिए अधिकतम आयु 43 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार छूट मिलेगी:

  • ओबीसी वर्ग: 3 वर्ष की छूट
  • एससी/एसटी वर्ग: 5 वर्ष की छूट

आवेदन के समय आयु प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में अपलोड करने होंगे।

वेतन कितना मिलेगा?

चयनित अभ्यर्थियों को आकर्षक वेतन दिया जाएगा। BEL द्वारा जारी सूचना के अनुसार हवलदार पद पर नियुक्त उम्मीदवारों को 20,500 रुपये से 79,000 रुपये प्रति माह तक वेतन मिलेगा। इसके अतिरिक्त कंपनी के नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता, चिकित्सा सुविधा और अन्य सेवा लाभ भी प्रदान किए जाएंगे। इससे उम्मीदवारों को बेहतर रोजगार सुरक्षा और अतिरिक्त सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

चयन प्रक्रिया

भर्ती प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध है। पात्र उम्मीदवारों का चयन कंपनी द्वारा निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार किया जाएगा। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आवेदन करने के बाद भर्ती से जुड़े सभी अपडेट नियमित रूप से BEL की आधिकारिक वेबसाइट पर देखते रहें।

ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं:

  • BEL की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • नया रजिस्ट्रेशन करें।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
  • फॉर्म जमा करने से पहले सभी विवरण की जांच करें।
  • आवेदन सफल होने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखें।

आवेदन से पहले रखें इन बातों का ध्यान

  • नाम, जन्मतिथि और शैक्षणिक विवरण सही भरें।
  • अपलोड किए गए दस्तावेज स्पष्ट और निर्धारित आकार में हों।
  • मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी सक्रिय रखें।
  • अंतिम तिथि का इंतजार न करें, समय रहते आवेदन पूरा करें।

ऑनलाइन आवेदन शुरू शुरू हो चुका है। आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 है। यदि आप 10वीं पास हैं और सुरक्षा क्षेत्र में अनुभव रखते हैं, तो BEL की यह भर्ती सरकारी नौकरी पाने का अच्छा अवसर हो सकती है। निर्धारित पात्रता शर्तों को पूरा करने वाले उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर सकते हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *