नई दिल्ली : स्मार्टफोन कंपनी शाओमी की सब-ब्रांड पोको ने 24 जून को भारतीय बाजार में ‘F सीरीज’ से नया स्मार्टफोन ‘पोको F7’ लॉन्च कर दी है। कंपनी ने स्मार्टफोन में 7550mAh की पावरफुल बैटरी दिया है। POCO का दावा है कि यह भारत में सबसे बड़ी बैटरी वाला फोन है। इसके अलावा स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX882 कैमरा और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s Gen 4 प्रोसेसर दिया गया है। स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन- फ्रॉस्ट व्हाइट, साइबर सिल्वर और फैन्टॉम ब्लैक में पेश हुआ है। वहीं इसमें दो स्टोरेज का ऑप्शन मिल रहा है।
डिस्प्ले: पोको F7 5G स्मार्टफोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.83-इंच AMOLED डिस्प्ले दी गई है। डिस्प्ले का रेजोल्यूशन 2772 x 1280 पिक्सल और पीक ब्राइटनेस 3200 निट्स है। डिस्प्ले को कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 7 का प्रोटेक्शन मिलता है।
OS और प्रोसेसर: पोको F7 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8s Gen 4 चिप-सेट दी गई है, जो एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड हाइपर OS2 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है।
कैमरा: फोन में बैक पैनल पर बने कैमरा मॉड्यूल में 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX882 प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20MP का कैमरा कंपनी ने दिया है।
बैटरी और चार्जिंग: भारतीय मार्केट में लॉन्च होने वाले पोको F7 में कंपनी सिलिकॉन-कार्बन (Si-C) से बनी 7550mAh की पावरफुल बैटरी दे रही है। इसे चार्ज करने के लिए 90W फास्ट चार्जिंग और 22.5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।
अन्य फीचर्स: स्मार्टफोन में POCO AISP (CPU, GPU, NPU, ISP के साथ HyperOS इंटीग्रेशन), 150 कंटीन्युअस शॉट्स तक सपोर्ट, प्रोफेशनल-ग्रेड इमेज प्रोसेसिंग, AI-बेस्ड ऑप्टिमाइजेशन, कस्टमाइजेशन ऑपशन्स मिलेगी।
कंपनी ने फिलहाल स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। लेकिन इसकी सेल शुरू नहीं की है। बायर्स इस स्मार्टफोन को 1 जुलाई दोपहर 12 बजे से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट से खरीद पाएंगे।