नई दिल्ली: पहलगाम हमले पर चिदंबरम के बयान से सियासी संग्राम, बीजेपी ने साधा निशाना

"पहलगाम हमले पर चिदंबरम के बयान से छिड़ा सियासी तूफान, बीजेपी ने लगाया पाकिस्तान को बचाने का आरोप"

Vin News Network
Vin News Network
1 Min Read
"पहलगाम हमले पर बयानबाज़ी ने बढ़ाई सियासी गर्मी—बीजेपी-कांग्रेस आमने-सामने"
Highlights
  • चिदंबरम ने पहलगाम हमले में “घरेलू आतंकवादियों” की आशंका जताई।
  • पाकिस्तान से आतंकियों के आने के सबूतों पर सवाल।
  • कांग्रेस बोली—“तथ्यों पर आधारित सवाल उठाना गलत नहीं।”

लोकसभा में आगामी पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा से पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री पी. चिदंबरम के बयान ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। चिदंबरम ने मीडिया से बातचीत में कहा कि “संभव है कि पहलगाम हमले के पीछे घरेलू आतंकवादियों का हाथ हो। पाकिस्तान से आतंकवादियों के आने के ठोस सबूत नहीं दिखाए गए हैं।”

इस बयान के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। पार्टी के प्रवक्ताओं ने कहा कि चिदंबरम का यह बयान पाकिस्तान को क्लीन चिट देने जैसा है, जबकि सुरक्षा एजेंसियों के पास पर्याप्त सबूत हैं कि यह हमला सीमा पार से आए आतंकियों ने किया।

बीजेपी नेताओं ने यह भी आरोप लगाया कि कांग्रेस का यह रुख सुरक्षा बलों का मनोबल तोड़ने वाला है। वहीं, कांग्रेस का कहना है कि चिदंबरम का बयान तथ्यों पर आधारित सवाल उठाने के लिए था, न कि पाकिस्तान का बचाव करने के लिए।

इस विवाद के बीच, सरकार ने कहा है कि वह लोकसभा में पहलगाम हमले और ऑपरेशन सिंदूर से जुड़े सभी सबूत और रिपोर्ट पेश करेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *