लखनऊ के होटल संचालक को गोली मारने वाला गिरफ्तार

घटना के बाद पुलिस की दो टीम आरोपी अरशल, फैसल, फैजल, फैज रिजवी, समृद्ध सिंह, अजय, शादाब और इनके गिरोह के लोगों की तलाश कर रही है।

Vin News Network
Vin News Network
2 Min Read
लखनऊ के होटल संचालक को गोली मारने वाला गिरफ्तार

लखनऊ : लखनऊ में गाजीपुर इलाके में खाना खाने के दौरान 25 मई को दिन दहाड़े गोली मारने वाले दस हजार के इनामी समृद्ध सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार तड़के इसके साथी फरमान अली को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया था। पुलिस इसके अन्य साथियों की तलाश कर रही है।

गाजीपुर थाना पुलिस के मुताबिक, 25 मई को गाजीपुर में खाना खाते वक्त रिश्तेदार होटल संचालक मुरसलीन गाजी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। जिसमें मुरसलीन को तीन गोली लगी थी। उसका इलाज चल रहा है।

समृद्ध सिंह पुलिस टीम से बचने के लिए लगातार लोकेशन बदल रहा था। उसके ऊपर दस हजार का इनाम घोषित किया गया था। उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। घटना के बाद पुलिस की दो टीम आरोपी अरशल, फैसल, फैजल, फैज रिजवी, समृद्ध सिंह, अजय, शादाब और इनके गिरोह के लोगों की तलाश कर रही है।

जांच में दीनदयाल पुरम तकरोही निवासी अमन कौशल और फरमान का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने उनके ऊपर 10 हजार का इनाम घोषित किया। गुरुवार शाम को पुलिस ने अमन को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ इंदिरानगर, गाजीपुर और इटौंजा थाने में तीन मुकदमे दर्ज हैं। इस मामले में अब चार आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।

उनमें विकास नगर निवासी अरशल गाजी और इंदिरानगर के फरीदीनगर निवासी फैज अली को 26 मई को गिरफ्तार किया था। अरशल ने बताया था कि मुरसलीन उसका चचेरा साला है। विवाद के बाद साथियों के साथ मिलकर उसे गोली मारी थी। जिसमें फरमान, नदीम, समृद्ध, अनिमेष ने भी साथ दिया था। फरमान पर भी दो मामले दर्ज हैं। वहीं मुरसलीन के खिलाफ भी चिनहट और विभूतिखंड में दो मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस गिरफ्तार लोगों का आपराधिक इतिहास पता लगा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *