नई दिल्ली : महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर SUV स्कॉर्पियो-एन को अपडेट कर दिया है। कंपनी ने इसमें नया वैरिएंट Z8 T ऑटोमेटिक वैरिएंट शामिल किया है, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 20.29 लाख रुपए से शुरू होती है और 24.36 लाख रुपए तक जाती है।
वहीं, महिंद्रा ने SUV के टॉप वैरिएंट Z8 L को भी नया अपडेट किया है। इसमें अब लेवल-2 एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) फीचर्स शामिल किए गए हैं। इससे स्कॉर्पियों अब सेगमेंट में सबसे एडवांस्ड SUV में से एक बन गई है।
ADAS फीचर शामिल होने से स्कॉर्पियो-एन Z8 L वैरिएंट की कीमत 48,000 रुपए तक बढ़ गई है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत अब 21.35 लाख रुपए से शुरू होती है, जो 25.42 लाख रुपए तक जाती है।
भारत में इसका मुकाबला टाटा हैरियर और सफारी से है, वहीं इस प्राइस रेंज में इसकी टक्कर हुंडई क्रेटा और किया सेल्टोस के टॉप लाइन वैरिएंट से भी है।
महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन में मैकेनिकली कोई भी बदलाव नहीं किया गया है। इसमें परफॉर्मेंस के लिए 2.0-लीटर का mStallion टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन और mHawk डीजल इंजन के साथ आती है। पेट्रोल इंजन वाली SUV 6-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन के साथ 203hp की पावर और 370NM का पीक टॉर्क जनरेट करती है। 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़े जाने पर यही इंजन 10Nm ज्यादा टॉर्क जनरेट करता है।
वहीं, डीजल इंजन मैनुअल गियरबॉक्स के साथ 175hp और 370NM पीक टॉर्क जनरेट करता है। 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर के साथ यही इंजन 400Nm का टॉर्क जनरेट करता है। स्कॉर्पियो-एन डीजल इंजन के साथ 4 व्हील ड्राइव (4WD) ऑप्शन भी है।