चेन्नई: आईपीएल 2026 के आगाज से ठीक पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के प्रशंसकों के लिए निराश करने वाली खबर आई है। टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव (Calf Strain) के कारण शुरुआती दो हफ्तों के लिए बाहर हो गए हैं। फ्रैंचाइजी ने आधिकारिक बयान जारी कर इसकी पुष्टि की है।
इन 4 बड़े मैचों को मिस करेंगे ‘थाला’
धोनी फिलहाल रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं, जिसके चलते वह कम से कम शुरुआती 4 मुकाबलों में नजर नहीं आएंगे। इसमें राजस्थान रॉयल्स (30 मार्च)
पंजाब किंग्स (3 अप्रैल)
आरसीबी (5 अप्रैल)
दिल्ली कैपिटल्स (11 अप्रैल) खिलाफ होने वाले मैच शामिल हैं।
वापसी की संभावित तारीख
सीएसके के मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, धोनी की रिकवरी पर नजर रखी जा रही है। अगर सब कुछ ठीक रहा, तो वह 18 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच से मैदान पर वापसी कर सकते हैं। 44 वर्षीय धोनी का यह आखिरी आईपीएल सीजन माना जा रहा है, ऐसे में उनकी अनुपस्थिति टीम के कॉम्बिनेशन के लिए बड़ी चुनौती होगी।