आईपीएल 2026 का मिनी ऑक्शन इस बार अबू धाबी में आयोजित हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीसीसीआई इस नीलामी को दिसंबर के तीसरे सप्ताह में करवा सकता है। अगर ऐसा हुआ तो यह तीसरी बार होगा जब आईपीएल ऑक्शन भारत के बाहर होगा। बात दें, पिछले दो सीजन का ऑक्शन जेद्दा और दुबई में संपन्न हुआ था।
ऑक्शन से पहले सभी टीमों को 15 खिलाड़ियों को रिटेन करने की अनुमति दी जाएगी और रिटेंशन लिस्ट 15 नवंबर तक जमा करनी होगी। इस बीच राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच बड़े ट्रेड की खबरें सामने आई हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार संजू सैमसन चेन्नई सुपर किंग्स में जा सकते हैं जबकि उनकी जगह रवींद्र जडेजा और सैम कर्रन राजस्थान रॉयल्स की टीम में शामिल हो सकते हैं।
महिला प्रीमियर लीग (WPL) का ऑक्शन 27 नवंबर को दिल्ली में होगा। इस बार WPL की पांचों टीमों ने अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी कर दी है और दिग्गज खिलाड़ियों को रिलीज़ किया गया है जिनमें दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टोन, एलिसा हीली, हरलीन देओल और मेग लैनिंग शामिल हैं।
आईपीएल 2026 का ऑक्शन विशेष रूप से मिनी ऑक्शन के रूप में होगा जिसमें प्रत्येक टीम केवल 15 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकेगी। अभी तक यह साफ नही है कि ऑक्शन में कुल कितने खिलाड़ियों पर बोली लगेगी लेकिन टीमों की तैयारियां जोरों पर हैं।