इंडिगो फ्लाइट में तकनीकी खराबी, उड़ान के 40 मिनट बाद तिरुपति में इमरजेंसी लैंडिंग

इंडिगो फ्लाइट की हवा में दिक्कत, तिरुपति में इमरजेंसी लैंडिंग से बचे कई जीवन

Vin News Network
Vin News Network
1 Min Read
"इंडिगो फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित"
Highlights
  • तिरुपति से हैदराबाद जा रही इंडिगो फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी
  • उड़ान के 40 मिनट बाद आसमान में मंडराता रहा विमान
  • सुरक्षा कारणों से फ्लाइट की तिरुपति में कराई गई इमरजेंसी लैंडिंग

आंध्र प्रदेश के तिरुपति एयरपोर्ट से हैदराबाद के लिए रवाना हुई इंडिगो एयरलाइंस की एक फ्लाइट में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण यात्रियों की सांसें थम सी गईं। फ्लाइट के उड़ान भरने के लगभग 40 मिनट बाद ही तकनीकी समस्या सामने आई, जिसके चलते विमान को आसमान में मंडराते रहना पड़ा।

विमान में मौजूद क्रू ने तुरंत सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत निर्णय लिया और विमान को तिरुपति एयरपोर्ट पर ही इमरजेंसी लैंडिंग करवाई गई। एयरलाइंस अधिकारियों के अनुसार, यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए फ्लाइट को हैदराबाद की ओर न भेजते हुए वापसी का निर्णय लिया गया।

हालांकि घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन यात्रियों को असुविधा जरूर हुई। इंडिगो एयरलाइंस ने कहा कि यात्रियों के लिए वैकल्पिक उड़ान की व्यवस्था की जा रही है और तकनीकी जांच की जा रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *