पहली बार : अबूधाबी में चालक रहित एयर टैक्सी का परीक्षण, भविष्य के परिवहन की तस्वीर

यह न सिर्फ शहर की भीड़भाड़ और ट्रैफिक जाम से बचाएगी, बल्कि पर्वतारोहियों के लिए कम समय में आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध करवाएगी।

Vin News Network
Vin News Network
2 Min Read
पहली बार : अबूधाबी में चालक रहित एयर टैक्सी का परीक्षण, भविष्य के परिवहन की तस्वीर

अबूधाबी : कल्पना कीजिए कि आप शहर में बिना ट्रैफिक जाम हवा में उड़ते हुए गंतव्य की ओर जा रहे हैं। यह अब सपना नहीं, हकीकत बनने जा रहा है। यूएई की राजधानी अबूधाबी में हाल ही दुनिया की पहली ड्राइवरलेस एयर टैक्सी का सफल परीक्षण किया है। यह दुनिया में भविष्य के परिवहन की नई तस्वीर है।

यह परीक्षण अमरीका की आर्चर एविएशन कंपनी ने किया। मिडनाइट ईवीटीओएल (इलेक्ट्रिक वर्टिकल टेक ऑफ एंड लैंडिंग) कार बनाने वाली आर्चर एविएशन ने दुबई के अल बातेन एयरपोर्ट पर इसका सफल उड़ान परीक्षण किया। इसका मतलब है कि यह एयर टैक्सी बिना किसी ड्राइवर के खुद ही उड़ सकती है और उतर सकती है। एक्स पर इसका वीडियो जारी करते हुए कंपनी ने लिखा, 2026 में इसे लॉन्च किया जा सकता है।

क्या होगा फायदा ?

यह न सिर्फ शहर की भीड़भाड़ और ट्रैफिक जाम से बचाएगी, बल्कि पर्वतारोहियों के लिए कम समय में आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध करवाएगी। साथ ही ऐसे तंग और दुर्गम रास्तों में उड़ सकेंगी, जहां हेलीकॉप्टर नहीं जा सकते।

कैसी है फ्लाइंग टैक्सी ?

ड्राइवरलेस फ्लाइंग कार का परीक्षण अत्यधिक गर्मी, आर्द्रता जैसी मौसमी प्रतिकूलताओं के बीच किया गया। आर्चर की यह कार पूरी तरह से इलेक्ट्रिक और कार्बन उत्सर्जक मुक्त है। इसे छोटी दूरी की शहरी यात्राओं के लिए डिजाइन किया गया है, जो आमतौर पर एयरपोर्ट और शहर के बीच की यात्राओं लिए उपयोगी होगी। यह न सिर्फ यात्रा समय को कम करेगी, बल्कि भीड़भाड़ के बीच शांत और परिवहन का मजबूत विकल्प बनेगी।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *