मैगी पार्टी करने वाले बदमाश का एनकाउंटर, लखनऊ में सरगना को पुलिस ने दौड़ाकर मारी गोली

पिछले दिनों इंदिरानगर के मकान में चोरी हुई थी। चोरी के दौरान चोरों ने मैगी पार्टी की थी। चोरी की तलाश में टीम लगी थी।

Vin News Network
Vin News Network
3 Min Read
मैगी पार्टी करने वाले बदमाश का एनकाउंटर, लखनऊ में सरगना को पुलिस ने दौड़ाकर मारी गोली

लखनऊ : लखनऊ में चोरी के दौरान साथियों के साथ मैगी पार्टी करने वाले चोर गैंग का सरगना शुक्रवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया। शातिर चोर 7 साथियों के साथ सर्वोदयनगर मजार के पास चोरी का सामान बांट रहा था। पुलिस ने घेराबंदी की तो चोरों ने फायरिंग कर दी।

पुलिस की जवाबी कार्रवाई में सरगना के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके अस्पातल में भर्ती कराया। उसके पास से तमंचा, कारतूस, खोखा और चोरी का सामान बरामद हुआ। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उसके 7 साथियों को भी पकड़ लिया गया है। जिनसे पूछताछ की जा रही है।

गाजीपुर पुलिस के मुताबिक, पिछले दिनों इंदिरानगर के मकान में चोरी हुई थी। चोरी के दौरान चोरों ने मैगी पार्टी की थी। चोरी की तलाश में टीम लगी थी। शुक्रवार तड़के गश्त के दौरान सर्वोदय नगर मजार के पास संदिग्ध लोगों बैठे दिखे। घेराबंदी करने पर उनमें से एक युवक ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में पुलिस की गोली लगी। उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान तकरोही बजारा निवासी हिमांशु उर्फ संजू के रूप में हुई। उसके पास से चोरी का सामान बरामद हुआ।

उसके कुछ साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि सभी चोर गैंग के सदस्य हैं। हिमांशु गैंग का सरगना है। गैंग बंद घरों की रेकी करके चोरी करता था। इंदिरानगर के सी-ब्लॉक के 499 मकान में बैंक से रिटायर्ड भूपाल सिंह बसेरा परिवार के साथ रहते हैं। उनके दोनों बेटे सेना में तैनात हैं। 8 जून को भूपाल सिंह की तबीयत ज्यादा खराब हो गई। इसके चलते बेटे आलोक बसेरा ने इलाज के लिए पिता को दिल्ली बुला लिया।

भूपाल सिंह अपनी पत्नी नीरू बसेरा के साथ दिल्ली चले गए थे। देखभाल करने वाली पड़ोसी दीपा बिष्ट ने सोमवार को देखा उनके घर की लाइट जल रही है। वो अंदर गई तो सारा सामान बिखरा पड़ा था। गहने और नकदी गायब थी। उन्होंने भूपाल को इसकी जानकारी दी थी। घर में बेड पर प्लेट में थोड़ी बची हुई मैगी मिली। दीपा और पड़ोसियों ने किचन में जाकर देखा तो पता चला कि चोरों ने मैगी बनाई थी। उसे बेड रूम में लेकर खाया था।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *