पूर्व CM भूपेश बघेल के घर ईडी की छापेमारी, शराब घोटाले में 3200 करोड़ तक पहुंचा आंकड़ा

ईडी की छापेमारी: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भिलाई स्थित घर पर।

Vin News Network
Vin News Network
1 Min Read
भूपेश बघेल के घर ईडी की छापेमारी 2025
Highlights
  • शराब घोटाले की रकम बढ़ी: 2100 करोड़ से बढ़कर अब 3200 करोड़ रुपये।
  • विजय अग्रवाल के यहां भी छापे: होटल कारोबारी जिनके पूर्व सीएम से नजदीकी रिश्ते बताए जाते हैं।
  • बघेल की प्रतिक्रिया: सोशल मीडिया पर लिखा – “मैं इनसे नहीं डरता।”

रायपुर- छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले की आंच अब राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तक पहुंच गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार सुबह उनके भिलाई स्थित निवास पर छापेमारी की। बघेल ने खुद सोशल मीडिया पर इस कार्रवाई की जानकारी साझा की और इसे राजनीतिक बदले की भावना करार दिया।

ईडी की यह कार्रवाई प्रदेश के बहुचर्चित आबकारी घोटाले की जांच के तहत हुई है, जो पहले 2100 करोड़ रुपये का माना जा रहा था, लेकिन अब यह आंकड़ा बढ़कर करीब 3200 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

इससे पहले ईडी ने शराब कारोबार से जुड़े होटल व्यवसायी विजय अग्रवाल के ठिकानों पर भी छापेमारी की थी। विजय अग्रवाल के संबंध पूर्व मुख्यमंत्री बघेल से होने की चर्चाएं भी तेज हैं। ईडी का कहना है कि उन्हें इस मामले में हवाला ट्रांजैक्शन और फर्जी कंपनियों के जरिए बड़ी हेराफेरी के सबूत मिले हैं।

भूपेश बघेल ने ईडी की कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “मैंने पहले ही कहा था कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएंगे, छापे पड़ेंगे। आज मेरे घर पर ईडी पहुंच गई है। मैं इनसे नहीं डरता।”

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *