5 जून को लॉन्च होगा कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन Oneplus 13s और नया टैबलेट OnePlus Pad 3

OnePlus Pad 3 को 5 जून को North America, Europe और UK में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसकी लॉन्च वेबसाइट लाइव कर दी है।

Vin News Network
Vin News Network
4 Min Read
5 जून को लॉन्च होगा कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन Oneplus 13s और नया टैबलेट OnePlus Pad 3

नई दिल्ली : OnePlus के फैन्स के लिए खुशखबरी है। कंपनी 5 जून को अपना पहला कॉम्पैक्ट स्मार्टफोन Oneplus 13s और नया टैबलेट OnePlus Pad 3 लॉन्च करने जा रही है। Pad 3 में दमदार Snapdragon 8 Elite चिपसेट होगा, जो iPad को टक्कर देगा। प्री-बुकिंग पर आकर्षक ऑफर्स भी मिलेंगे, जिसमें छूट और मुफ्त गिफ्ट शामिल हैं। OnePlus Pad 3 के नाम से आने जा रहे इस नए टैबलेट में OnePlus कुछ ऐसे स्पेसिफिकेशंस देने वाला है कि परफॉर्मेंस के मामले में इसका सीधा मुकाबला iPad से होगा। OnePlus Pad 3 के बारे में कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर कुछ डिटेल्स उपलब्ध कराए हैं।

कब होगा लॉन्च ?

अगर आप भी OnePlus को पसंद करते हैं, तो आपको जान कर खुशी होगी कि OnePlus Pad 3 भी 5 जून को ही लॉन्च होगा। बता दें कि 5 जून को ही OnePlus 13s भी लॉन्च होने जा रहा है। ऐसे में OnePlus के फैन्स की खुशी अब दुगनी हो सकती है। OnePlus Pad 3 की लॉन्च डेट की घोषणा खुद कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर कर दी है। इसके साथ ही कंपनी ने Pad 3 के दमदार स्पेक्स और कुछ प्री बुकिंग ऑफर्स की जानकारी भी दी है। बता दें कि यह Pad 3 का ग्लोबल लॉन्च होगा।

OnePlus Pad 3 के प्री बुकिंग ऑफर

OnePlus Pad 3 को 5 जून को North America, Europe और UK में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने इसकी लॉन्च वेबसाइट लाइव कर दी है। OnePlus ने इस नए टैबलेट के साथ कई शानदार ऑफर्स भी दिए हैं। इसे प्री बुक करने पर यूजर्स को $30 (लगभग 2,600 रुपये) की छूट मिल रही है। इसके अलावा, यूजर्स को OnePlus 13R स्मार्टफोन जीतने का भी मौका मिलेगा। कंपनी इस पैड के साथ दो फ्री गिफ्ट्स भी देने जा रही है, जिनकी कुल कीमत $299 (लगभग 25,000 रुपये) होगी। वहीं अगर आप कोई पुराना डिवाइस इस पैड 3 के साथ एक्सचेंज करते हैं, तो आपको $100 (लगभग 8,500 रुपये) की छूट भी मिल सकेगी। ये ऑफर OnePlus Pad 3 को और भी ज्यादा किफायती और आकर्षक बनाते हैं।

OnePlus Pad 3 के स्पेसिफिकेशंस

OnePlus Pad 3 को लेकर खबरें हैं कि यह हाल ही में चीन में लॉन्च हुए Pad 2 Pro का रीब्रैंडेड वर्जन हो सकता है। यह टैबलेट लगभग वही सब फीचर्स लेकर आ सकता है। खबरों के मुताबिक इसमें 13.2-इंच का LCD डिस्प्ले हो सकता है जो कि 144Hz रिफ्रेश रेट और 900 निट्स तक की ब्राइटनेस को सपोर्ट करेगा। डिजाइन की बात करें तो यह टैबलेट बेहद पतला हो सकता है, जिसकी मोटाई सिर्फ 5.97mm बताई जा रही है। इसके अलावा, इसमें बहुत ही पतले बेजेल्स देखने को मिल सकते हैं। कैमरे की बात करें तो इसमें 13MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट सेल्फी कैमरा दिया जा सकता है। वहीं कंपनी इसके लॉन्च पेज पर यह बता दिया है कि OnePlus Pad 3 Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ आएगा। ऐसे में यह परफॉर्मेंस के मामले में साधे iPad को टक्कर देगा। ग्लोबल लॉन्च के बाद जल्द ही कंपनी इसे भारत में भी लॉन्च कर सकती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *