कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने झोटवाड़ा में खेतों में जाकर किसानों से किया संवाद, श्री अन्न अभियान को बताया गांव की ताकत

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा, बाजरा केवल मोटा अनाज नहीं, अब यह ‘श्री अन्न’ बनकर भारत की ताकत का प्रतीक है।

Vin News Network
Vin News Network
2 Min Read
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने झोटवाड़ा में खेतों में जाकर किसानों से किया संवाद, श्री अन्न अभियान को बताया गांव की ताकत

जयपुर : राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री और झोटवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने बुधवार को ग्राम पंचायत- जौधवाड़ा का दौरा किया और वहां खेतों में जाकर किसानों से सीधी बातचीत की। उन्होंने फसल की स्थिति देखी और खेत में में जाकर किसानों से उनकी ज़मीनी जरूरतों, मुलभूत सुविधाओं, सिंचाई, बीज, समर्थन मूल्य और विपणन से जुड़ी समस्याएं भी सुनीं।

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा, बाजरा केवल मोटा अनाज नहीं, अब यह ‘श्री अन्न’ बनकर भारत की ताकत का प्रतीक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरव दिलाया है, और हमारा कर्तव्य है कि हम इसे गांव-गांव में फैलाएं। उन्होंने कहा कि झोटवाड़ा के किसान खेती के साथ नवाचार में भी आगे हैं, और उन्हें सरकार की हर योजना से जोड़ना हमारी प्राथमिकता है।

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सिंचाई व्यवस्था, उन्नत बीज वितरण और बाजार तक पहुंच पर तेजी से काम हो और श्री अन्न योजना और मिलेट मिशन के ज़रिये बाजरा उत्पादकों को प्रशिक्षित किया जाए। कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा, झोटवाड़ा के खेतों की हरियाली हमारे भविष्य की नींव है। किसान मजबूत होंगे तभी राष्ट्र आत्मनिर्भर बनेगा।

इस मौके पर बड़ी संख्या में किसान, जनप्रतिनिधि और ग्रामीण नागरिक उपस्थित रहे। स्थानीय लोगों ने कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ का आभार प्रकट किया और कहा कि यह दौरा सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि ज़मीन से जुड़ी राजनीति और असली जनसेवा का उदाहरण है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *