लखनऊ में आम महोत्सव का आगाज, 800 प्रजातियों का ले सकेंगे स्वाद

Vin News Network
Vin News Network
2 Min Read

लखनऊ के अवध शिल्प ग्राम में तीन दिवसीय आम महोत्सव का शुभारंभ हो गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को महोत्सव का शुभारंभ किया। साथ ही उन्होंने हरी झंडी दिखाकर आम के कंटेनर को दुबई और लंदन के लिए रवाना भी किया। आपको बता दें कि महोत्सव में आम की 800 प्रजातियां देखने और चखने को मिलेंगी।

इस मौके पर योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘हमारा किसान आज कृषि की उन्नत तकनीकों को अपना कर लाभ कमा रहा है। यह सिर्फ एक महोत्सव नहीं है बल्कि ये आज तकनीक के विकास का माध्यम बन रहा है। आज हमारा निर्यात बढ़ रहा है।’

सीएम ने आगे कहा, ‘आज यूपी का आम विदेशों में जा रहा है। इसकी संख्या हर साल बढ़ रही है। भविष्य में इसकी संख्या और बढ़ेगी। यूपी की जीडीपी में 25 से 30 फीसदी हिस्सा कृषि का है। हम लगातार इसे बढ़ा रहे हैं। इसी क्रम में हमने बुंदेलखंड में जल परियोजनाएं लाईं। वहां जल की समस्या को दूर करने से पैदावार में बढ़ोतरी हुई। अब वहां बहुफसली खेती हो रही है। आज मेडिसिन प्लांट भी लग रहे हैं लेकिन इन सबके बीच हमें ग्लोबल वार्मिंग की चुनौती से निपटने के लिए तैयार रहना होगा।’

यूपी में 28 करोड़ पौधे नर्सरी से बंटवाए गए


इस मौके पर मौजूद उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा, ‘आज प्रदेश में 61 लाख मीट्रिक टन आम का उत्पादन हो रहा है। हम हर जिले की जलवायु को ध्यान में रखकर वहां आम के पौधे उपलब्ध करा रहे हैं। हम चाहते हैं कि हर जिले में उत्पादक बनें। इसके लिए यूपी में 28 करोड़ पौधे नर्सरी से बंटवाए गए हैं।’

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *