मिर्ची व्यापारी की हत्या का खुलासा, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर दी थी सुपारी

Vin News Network
Vin News Network
2 Min Read
मिर्ची व्यापारी हत्याकांड: पत्नी ही निकली पति की कातिल

मध्य प्रदेश के धार जिले में एक मिर्ची व्यापारी की हत्या का जो मामला पहले लूट और डकैती लग रहा था, वह असल में एक सोची-समझी साजिश निकली. पुलिस ने इस मामले की गुत्थी सुलझाते हुए खुलासा किया है कि व्यापारी देवकृष्ण पुरोहित की हत्या किसी बाहरी लुटेरे ने नहीं, बल्कि उनकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर करवाई थी.

मिर्च व्यापारी देवकृष्ण पुरोहित की पत्नी के साथ तस्वीरें

ख़बरों के माने तो सरदारपुर इलाके में हुई इस वारदात के बाद पत्नी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए रोते हुए लूट का नाटक रचा था. आरोपी ने कहानी बनाई थी कि डकैतों ने घर में घुसकर लूटपाट की और उसके पति को मार दिया. हालांकि, पुलिस को शुरुआत से ही कहानी पर शक था. जब बारीकी से जांच की गई और मोबाइल रिकॉर्ड खंगाले गए, तो मामला पूरी तरह पलट गया.

जांच में सामने आया कि पत्नी का किसी और के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. अपने रास्ते से पति को हटाने के लिए उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई. खबरों के मुताबिक इस काम के लिए बाकायदा एक लाख रुपये की सुपारी दी गई थी सुपारी लेने वाले बदमाशों ने बेडरूम में घुसकर वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए.

पुलिस ने अब इस मामले में आरोपी पत्नी, उसके प्रेमी और सुपारी लेने वाले बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है. धार पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *