चंदौली। नवंबर माह में आयोजित होने वाले दिव्यांग भारतीय पारा क्रिकेट टीम के श्रीलंका दौरे से पहले 30 खिलाड़ियों का कैंप लगाया जाएगा। यह कैंप 21 से 27 सितंबर तक देहरादून में चलेगा, जिसमें खिलाड़ियों का चयन और विशेष प्रशिक्षण होगा।
इस कैंप में चंदौली के क्रिकेट कोच शौज़ब हुसैन को बतौर स्पेशल कोच आमंत्रित किया गया है। वे खिलाड़ियों को खेल की बारीकियाँ सिखाएंगे और उनके कौशल को निखारेंगे। कैंप के बाद चुनी गई भारतीय टीम नवंबर में श्रीलंका दौरे पर जाएगी।
शौज़ब हुसैन को टीम का हिस्सा बनाए जाने से जिले में खुशी का माहौल है। स्थानीय खेलप्रेमियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उन्हें शुभकामनाएँ दी हैं। मुकेश पटेल, विभाष श्रीवास्तव, इनामुद्दीन, वसीम अहमद, उमेश यादव, अंशुका, अनीता श्रीवास्तव आदि ने शौज़ब को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके प्रशिक्षण से टीम श्रीलंका में भारत का परचम लहराएगी।