Bihar Election: योगी आदित्यनाथ का बिहार दौरा, पटना और सहरसा में भाजपा की चुनावी शान

Vin News Network
Vin News Network
2 Min Read
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
Highlights
  • बिहार चुनाव प्रचार के तहत यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ आज पटना और सहरसा में दो बड़ी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।
  • योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह, शहरों को भगवा झंडों और होर्डिंग्स से सजाया गया।
  • प्रशासन ने सुरक्षा के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात की, ड्रोन कैमरों से निगरानी और ट्रैफिक नियंत्रण के विशेष इंतज़ाम।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बिहार में दो बड़ी चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। पहली सभा पटना (दानापुर) और दूसरी सहरसा में। भाजपा ने उनके आगमन और सभाओं के आयोजन के लिए व्यापक तैयारी कर रखी है और नेताओं का कहना है कि यह दौरा पार्टी के लिए एक निर्णायक शक्ति प्रदर्शन साबित होगा।

दानापुर से चुनावी अभियान की शुरुआत कर योगी आदित्यनाथ भाजपा प्रत्याशी रामकृपाल यादव के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे और वहीं एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इससे पहले रामकृपाल यादव 2019 के लोकसभा चुनाव में पाटलिपुत्र से मैदान में थे लेकिन वह उस चुनाव में हार गए थे इस बार भाजपा ने फिर उनसे दानापुर सीट पर भरोसा जताया है।

दानापुर और सहरसा दोनों स्थानों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं पूरे दानापुर क्षेत्र में बढ़-चढ़ कर पुलिस तैनात है ड्रोन से निगरानी की जाएगी और ट्रैफिक नियंत्रण के विशेष प्रबंध किए गए हैं ताकि कार्यक्रम सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो। स्थानीय कार्यकर्ता भगवा झंडों और होर्डिंग्स के साथ जोशित दिख रहे हैं और पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री की मौजूदगी कर्मठ कार्यकर्ताओं में नया उत्साह लाएगी।

सत्तापक्ष के सामने चुनौती के रूप में अभी भी विपक्षी प्रत्याशी हैं: राजद ने दानापुर से रीतलाल यादव को उतारा है जबकि पूर्व भाजपा नेता आशा सिन्हा इस बार टिकट कटने के बाद निर्दलीय बने हैं यह सारी राजनीतिक पृष्ठभूमि इस क्षेत्र के चुनावी प्रतिस्पर्धा को और तीव्र बनाती है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *