बिहार चुनाव की सरगर्मी लखनऊ तक पहुँची बीजेपी और आरजेडी समर्थकों में तीखी नोकझोंक

Vin News Network
Vin News Network
1 Min Read
बिहार विधानसभा चुनाव

लखनऊ: बिहार विधानसभा चुनाव का माहौल अब सिर्फ बिहार तक सीमित नहीं रहा। राजधानी लखनऊ में भी चुनावी चर्चा जोरों पर है। बिहार के मुद्दों पर यहां की जनता खुलकर अपनी राय दे रही है। लखनऊ में बिहार चुनाव को लेकर बीजेपी और आरजेडी समर्थकों के बीच तीखी बहस देखने को मिली। दोनों दलों के समर्थक अपनी-अपनी पार्टियों के पक्ष में जोरदार तर्क देते नज़र आए। जहां बीजेपी समर्थक केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को चुनावी मुद्दा बना रहे हैं, वहीं आरजेडी समर्थक बेरोज़गारी, शिक्षा और विकास को लेकर सवाल उठा रहे हैं। इस बीच सभी राजनीतिक दल जनता को लुभाने के लिए पूरी ताकत झोंक चुके हैं। सत्ता पक्ष अपनी उपलब्धियों का बखान कर रहा है, तो विपक्ष जनता से “परिवर्तन” की अपील कर रहा है। चुनावी माहौल में हर दिन नए आरोप-प्रत्यारोप और वादों का दौर जारी है। जनता अब इंतज़ार में है कि इस बार बिहार की सत्ता की कुर्सी किसके हाथ आती है।

लखनऊ में गूंजा बिहार चुनाव

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *