जो भी भारत की तरफ उंगली उठाकर देखेगा, उसके जनाजे में कोई रोने वाला भी नहीं मिलेगा : CM Yogi

Vin News Network
Vin News Network
1 Min Read
जो भी भारत की तरफ उंगली उठाकर देखेगा, उसके जनाजे में कोई रोने वाला भी नहीं मिलेगा : CM Yogi

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को यूपी भाजपा द्वारा लखनऊ में आयोजित भारत शौर्य तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में सहभाग किया। उन्होंने कहा ‘तिरंगा’ भारत के शौर्य और पराक्रम का प्रतीक है। अपने सैनिकों को सर्वोच्च सम्मान देने एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए उत्तर प्रदेश में तिरंगा यात्रा का शुभारंभ हुआ। ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर सभी प्रदेश वासियों की ओर से सेना और प्रधानमंत्री मोदी का हृदय से अभिनंदन।

जो भी भारत की तरफ उंगली उठाकर देखेगा, उसके जनाजे में कोई रोने वाला भी नहीं मिलेगा। विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करने के लिए आवश्यक है कि हम ‘राष्ट्र प्रथम’ के भाव के साथ कार्य करें। पूरी दुनिया ने भारत की सेना के बहादुर जवानों के पराक्रम और शौर्य का लोहा माना है। भारत के बहादुर जवानों ने दुनिया को संदेश दिया है कि, अगर कोई छेड़ेगा तो फिर उसको छोड़ेंगे नहीं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *