उत्तराखंड में एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना, केदारनाथ के पास हेलिकॉप्टर क्रैश, 7 की मौत

इस बीच, चार धाम यात्रा हेलिकॉप्टर सर्विस पर रोक लगा दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- हेली सर्विस के संचालन को लेकर सख्त नियम बनाए जाएंगे।

Vin News Network
Vin News Network
3 Min Read
उत्तराखंड में एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना, केदारनाथ के पास हेलिकॉप्टर क्रैश, 7 की मौत

रुद्रप्रयाग : उत्तराखंड में एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड और सोनप्रयाग क्षेत्र में हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। इसमें सात तीर्थयात्रियों की मौत की सूचना है। बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर केदारनाथ से यात्रियों को लेकर लौट रहा था। एनडीआरएफ व एसडीआरएफ टीम घटनास्थल पर हैं। फिलहाल रेस्क्यू अभियान के चलते अभी सारी सेवाएं बंद हैं। बताया जा रहा है कि आज रविवार को सुबह लगभग 5 बजकर 30 मिनट पर हेलिकॉप्टर केदारनाथ से वापस गुप्तकाशी आ रहा था, इस बीच मौसम खराब होने के कारण यह दुर्घटना हुई है।

इस घटना पर राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया एक्स पर दु:ख जताते हुए लिखा-जनपद रुद्रप्रयाग में हेलीकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ है। एसडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन एवं अन्य रेस्क्यू दल राहत एवं बचाव कार्यों में जुटे हैं। बाबा केदार से सभी यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूँ।

केदारनाथ के पास गौरीकुंड में रविवार सुबह करीब 5:20 बजे हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। इसमें पायलट समेत सभी 7 यात्रियों की मौत हो गई है। मरने वालों में महाराष्ट्र का 2 साल का बच्चा भी शामिल है। हेलिकॉप्टर श्रद्धालुओं को लेकर केदारनाथ मंदिर से गौरीकुंड के लिए उड़ा था। शुरुआती जानकारी में खराब मौसम को हादसे की वजह बताया जा रहा है। हेलिकॉप्टर आर्यन एविएशन कंपनी का है।

हेलिकॉप्टर में यूपी-महाराष्ट्र के 2-2 और उत्तराखंड, गुजरात के 1-1 यात्री थे। पायलट राजवीर सिंह चौहान जयपुर, राजस्थान के रहने वाले थे। गौरीकुंड से NDRF और SDRF की रेस्क्यू टीमों को भेजा गया है। IG गढ़वाल राजीव स्वरूप ने बताया कि आग में झुलसने की वजह से डेड बॉडी को आईडेंटिफाई करने में मुश्किल हो रही है। मृतकों का DNA टेस्ट होगा, उसके बाद ही परिजन को सौंपेंगे।

इस बीच, चार धाम यात्रा हेलिकॉप्टर सर्विस पर रोक लगा दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- हेली सर्विस के संचालन को लेकर सख्त नियम बनाए जाएंगे। इसमें हेलिकॉप्टर की तकनीकी स्थिति की जांच और उड़ान से पूर्व मौसम की सटीक जानकारी लेना अनिवार्य किया जाएगा।

हेलिकॉप्टर क्रैश में जान गंवाने वालों की जानकारी

  1. पायलट राजवीर सिंह (जयपुर, राजस्थान) 2. विक्रम सिंह रावत (ऊखीमठ, उत्तराखंड) 3. विनोद देवी (उत्तर प्रदेश) 4. तृष्टि सिंह (उत्तर प्रदेश) 5. राजकुमार सुरेश (गुजरात) 6. श्रद्धा राजकुमार जायसवाल (महाराष्ट्र) 7. काशी (महाराष्ट्र)

उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में 7 जून को तकनीकी खराबी के कारण सड़क पर हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी। इस दौरान हेलिकॉप्टर के पीछे का हिस्सा कार पर गिरते ही टूट गया था। कार भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई थी। हेलिकॉप्टर के पंखे से हाईवे किनारे बनी दुकान की टीन शेड भी उड़ गई थी। इस दौरान दुकान में बैठे लोगों ने भागकर जान बचाई।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *