दुल्हन की मेहंदी सूखने से पहले उजड़ा सुहाग, युवक को डंपर ने कुचला, मौत

Vin News Network
Vin News Network
2 Min Read
दुल्हन की मेहंदी सूखने से पहले उजड़ा सुहाग, युवक को डंपर ने कुचला, मौत

मुरादाबाद : दुलहन की मेहंदी सूखने से पहले उसका सुहाग उजाड़ गया। बाइक सवार युवक को डंपर ने कुचल दिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। बता दें युवक की 15 दिन पहले ही शादी हुई थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके डंपर को थाने पर खड़ा कर दिया है।

घटना भगतपुर थाना क्षेत्र में भोजपुर-काशीपुर रोड पर गांव चक कचनाल के मोड़ के पास मंगलवार देर रात हुई। गांव उधौपुरा पूर्वी निवासी दीपू (24साल) को डंपर ने कुचल दिया। टक्कर लगने से दीपू गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोजपुर भिजवाया जहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

बता दें दीपू भगतपुर क्षेत्र के गांव बहेड़ी रोशनपुर स्थित बियर की दुकान पर सेल्समैन का कार्य करता था। परिजनों के अनुसार मंगलवार की रात्रि करीब 8:30 बजे दीपू ड्यूटी से घर लौटा था। इसके बाद वह शादी में जाने की बात कह कर बाइक से घर से निकला था। जैसे ही वह चक कचनाल गांव के पास मोड़ के नजदीक पहुंचा, तभी भोजपुर की दिशा से आ रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने उसे कुचल दिया। हादसे में दीपू गंभीर रूप से घायल हो गया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *