रूस-यूक्रेन युद्ध में शांति प्रयास तेज़ ट्रंप ने खुद को बताया ‘वॉर स्टॉपर’, पुतिन बोले- सहमति मुश्किल

Vin News Network
Vin News Network
2 Min Read
रूस-यूक्रेन युद्ध पर कूटनीतिक प्रयासों के बीच ट्रंप और पुतिन

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के लिए अपनी सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों की खुलकर सराहना की है। ट्रंप ने दावा किया कि उनकी प्रशासनिक टीम दुनिया भर में संघर्षों को खत्म करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि ‘अमेरिका पूरी दुनिया में शांति ला रहा है और हम इतनी तेजी से युद्ध रुकवा रहे हैं, जैसा पहले कभी नहीं देखा गया।’

ट्रंप के अनुसार, उनकी सरकार अब तक आठ युद्धों को समाप्त करा चुकी है और रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने के लिए भी लगातार प्रयासरत है। उन्होंने हालिया हताहतों का जिक्र करते हुए कहा कि सिर्फ पिछले हफ्ते 8,000 और पिछले महीने 27,000 सैनिक मारे गए, इसलिए इस हिंसा को रोकना बेहद जरूरी है। पुतिन का संकेत- सुरक्षा हितों पर कोई समझौता नहीं।

उधर, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने स्पष्ट किया कि मास्को अपने सुरक्षा हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेगा। हाल ही में ट्रंप के विशेष दूत जेरेड कुशनर और स्टीव विटकॉफ ने मॉस्को में रूसी प्रतिनिधियों के साथ करीब पाँच घंटे लंबी बैठक की। हालांकि यह बैठक किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी, लेकिन इसे ‘महत्वपूर्ण और उपयोगी बातचीत’ बताया गया। पुतिन ने स्वीकार किया कि सहमति बनाना एक कठिन काम है, लेकिन संवाद जारी रखना जरूरी है।

बैठक के बाद पुतिन के सलाहकार यूरी उशाकोव ने बताया कि चर्चा गोपनीय थी और इसकी मुख्य बातें सार्वजनिक नहीं की जाएंगी। उन्होंने कहा कि हालांकि बड़ी प्रगति नहीं हुई है, लेकिन बातचीत का सिलसिला आगे भी जारी रहेगा। बता दें कि , पुतिन ने विटकॉफ के माध्यम से कुछ ‘महत्वपूर्ण राजनीतिक संदेश’ सीधे राष्ट्रपति ट्रंप को भेजे हैं। इससे संकेत मिलता है कि अमेरिका और रूस के बीच आगे भी कूटनीतिक संपर्क बना रहेगा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *