PM मोदी करेंगे 1 लाख करोड़ रुपये के ‘रिसर्च डेवलपमेंट एंड इनोवेशन स्कीम’ फंड की शुरुआत, भारत में वैज्ञानिक नवाचार को मिलेगा नया आयाम

Vin News Network
Vin News Network
2 Min Read
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 नवंबर की सुबह लगभग 9:30 बजे नई दिल्ली स्थित ‘भारत मंडपम’ में साइंस एंड टेक्नोलॉजी इनोवेशन कॉन्क्लेव (ईएसटीआईसी 2025) का शुभारंभ करेंगे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री न केवल सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे, बल्कि उपस्थित वैज्ञानिकों, उद्योग प्रतिनिधियों और युवा इनोवेटर्स को संबोधित भी करेंगे। इस मौके पर पीएम मोदी 1 लाख करोड़ रुपये के रिसर्च डेवलपमेंट एंड इनोवेशन (आरडीआई) स्कीम फंड की भी शुरुआत करेंगे, जिसका उद्देश्य देश में निजी क्षेत्र आधारित रिसर्च एंड डेवलपमेंट इकोसिस्टम को सशक्त बनाना है।

सम्मेलन में शिक्षा, अनुसंधान, उद्योग और सरकार से जुड़े 3,000 से अधिक प्रतिभागी, नोबेल विजेता, वैज्ञानिक, इनोवेटर्स और नीति-निर्माता हिस्सा लेंगे। ईएसटीआईसी 2025 का आयोजन 3 से 5 नवंबर तक किया जाएगा।

पीएमओ के अनुसार, विचार-विमर्श 11 प्रमुख क्षेत्रों पर केंद्रित होगा एडवांस मटेरियल्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, बायो-मैन्युफैक्चरिंग, ब्लू इकॉनमी, डिजिटल कम्युनिकेशन, एनर्जी, एनवायरनमेंट, हेल्थ टेक्नोलॉजी, क्वांटम साइंस और स्पेस टेक्नोलॉजी जैसे विषयों पर चर्चाएं होंगी।

यह सम्मेलन भारत के विज्ञान और प्रौद्योगिकी तंत्र को नई दिशा देने के साथ-साथ शोधकर्ताओं, स्टार्टअप्स और युवा इनोवेटर्स को उद्योग जगत से जोड़ने का एक बड़ा मंच बनेगा।

केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि ‘ईएसटीआईसी 2025 युवा इनोवेटर्स, स्टार्टअप्स और शोधकर्ताओं के लिए नए समाधान खोजने, मार्गदर्शन पाने और उद्योग जगत से जुड़ने का उत्कृष्ट अवसर है।’

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *