टीम इंडिया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज में बदला लेने उतरेगी, बुमराह की वापसी से बढ़ी उम्मीदें

Vin News Network
Vin News Network
2 Min Read
T20 मैच

भारतीय क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में आज से मैदान में उतरेगी। टीम इंडिया का लक्ष्य वनडे सीरीज में हार का बदला लेना है। सीरीज का पहला मुकाबला कैनबरा के मनुका ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया की कप्तानी सूर्यकुमार यादव के हाथों में है जबकि ऑस्ट्रेलियाई टीम का नेतृत्व मिचेल मार्श करेंगे। वनडे सीरीज का हिस्सा नही रहे तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह इस टी20 सीरीज में वापसी कर चुके हैं हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि वह सभी मैच खेलेंगे या नही।

टी20 मुकाबलों में टीम इंडिया की उम्मीदें मुख्य रूप से कप्तान सूर्यकुमार यादव, अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल और तिलक वर्मा की बल्लेबाजी पर टिकी होंगी। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती टीम को मजबूती देंगे।तो वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम को मिचेल मार्श और टिम डेविड की बल्लेबाजी से फायदा मिलने की संभावना है जबकि जोश हेजलवुड से भारतीय बल्लेबाजों को सतर्क रहना होगा।

मौसम की बात करें तो बुधवार को कैनबरा में दिन के समय हल्की बारिश की संभावना है लेकिन शाम तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है। मनुका ओवल मैदान कम स्कोर वाला माना जाता है और यहां स्पिन गेंदबाजों की भूमिका अहम होती है। बाउंड्रीज़ भी काफी दूर है जिससे बल्लेबाजों के लिए रन बनाना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। इतिहास पर नजर डालें तो भारत और ऑस्ट्रेलिया ने साल 2007 से 2024 के बीच 32 टी20 मैच खेले हैं जिनमें टीम इंडिया ने 20 मुकाबले जीते, 11 गंवाए और एक मैच बेनतीजा रहा।

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, जितेश शर्मा।

ऑस्ट्रेलिया की संभावित प्लेइंग इलेवन:
मिचेल मार्श (कप्तान), जोश इंगलिस (विकेटकीपर), ट्रेविस हेड, मैथ्यू शॉर्ट, टिम डेविड, मार्कस स्टोइनिस, मिचेल ओवेन, जेवियर बार्टलेट, सीन एबॉट, मैथ्यू कुहनेमन, जोश हेजलवुड, जोश फिलिप, नाथन एलिस, तनवीर सांघा, बेन ड्वारशुइस।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *