लखनऊ। बख्शी का तालाब स्थित एस.आर. ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स, लखनऊ में दिनांक 19 सितम्बर 2025 को विक्रम साराभाई कन्वेंशन हॉल में ‘इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी एवं प्रबंधन में उभरते रुझान’ विषय पर आधारित दो दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन (ICETETM-2025) का भव्य शुभारंभ हुआ। यह सम्मेलन IEEE स्टूडेंट ब्रांच एवं अन्य प्रतिष्ठित सहयोगी संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया है।
इस अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में कुल 08 तकनीकी ट्रैक्स संचालित किए गए जो बायोटेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रिकल एवं इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर साइंस, मैकेनिकल इंजीनियरिंग और एमबीए जैसे विभिन्न विषयों पर केंद्रित रहे। इनमें विशेष रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग के क्षेत्र में हो रहे नवीनतम अनुसंधान और नवाचारों पर विशेष फोकस किया गया।
सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ के कुलपति प्रो. जय प्रकाश पांडेय उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त विशिष्ट अतिथियों में निर्दोष गुप्ता (IRSEE), योगेश मिश्रा (IAS), प्रो. मसूद एच. सिद्दीकी (प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष, सांख्यिकी विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय), डॉ. क्षितिज अवस्थी (प्रोफेसर, भारतीय प्रबंध संस्थान लखनऊ), प्रो. नीलम श्रीवास्तव (डीन, ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, लखनऊ), डॉ. अरुण कुमार (चेयरमैन, IETE लखनऊ सेंटर), डॉ. पुनीत मिश्रा (विभागाध्यक्ष, कंप्यूटर साइंस, लखनऊ विश्वविद्यालय), डॉ. ए.के. पांडेय (पूर्व प्रिंसिपल साइंटिस्ट, CSIR-IITR, भारत सरकार), डॉ. उमा शंकर (पूर्व प्रिंसिपल साइंटिस्ट, CSIR), डॉ. आनंद अखिला (पूर्व वैज्ञानिक, CIMAP-CSIR, भारत सरकार) एवं डॉ. रफ़ीक़ अहमद (चेयर, IEEE) शामिल रहें।
सभी विशिष्ट अतिथियों का भव्य स्वागत संस्थान के वाइस चेयरमैन पियूष सिंह चौहान एवं वाइस चेयरपर्सन सुष्मिता चौहान जी द्वारा किया गया। सम्मेलन के पहले दिन आयोजित विभिन्न सत्रों में देश-विदेश के विशेषज्ञों ने इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी और प्रबंधन के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों तथा भविष्य की संभावनाओं पर अपने विचार साझा किए। यह सम्मेलन शोधकर्ताओं, शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं उद्योग जगत के विशेषज्ञों के लिए एक सशक्त मंच के रूप में उभर रहा है।