महाराष्ट्र की राजनीति में नई हलचल: 13 साल बाद मातोश्री पहुंचे राज ठाकरे, उद्धव ठाकरे को दी जन्मदिन की बधाई

"महाराष्ट्र की राजनीति में नई सरगर्मी: 13 साल बाद मातोश्री पहुंचे राज ठाकरे, उद्धव संग दिखी नई तस्वीर"

Vin News Network
Vin News Network
2 Min Read
"13 साल बाद मातोश्री में राज और उद्धव ठाकरे की मुलाकात, जन्मदिन पर दिखी नई तस्वीर"
Highlights
  • 13 साल बाद मातोश्री पहुंचे राज ठाकरे।
  • उद्धव ठाकरे को जन्मदिन की दी बधाई।
  • MNS नेता बाला नंदगांवकर और नितिन सरदेसाई भी मौजूद।

महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों लगातार नई हलचलें देखने को मिल रही हैं। इसी बीच महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के प्रमुख राज ठाकरे करीब 13 साल बाद अपने चचेरे भाई और शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे के मुंबई स्थित प्रतिष्ठित आवास ‘मातोश्री’ पहुंचे। उनका यह दौरा राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।

2012 के बाद पहली बार मातोश्री की एंट्री
राज ठाकरे आखिरी बार साल 2012 में मातोश्री आए थे, जब शिवसेना सुप्रीमो बालासाहेब ठाकरे का निधन हुआ था। उसके बाद से राज और उद्धव ठाकरे के बीच राजनीतिक मतभेद गहराते गए और उनके रिश्ते सार्वजनिक रूप से दूर होते चले गए।

जन्मदिन पर शुभकामनाएं
इस बार राज ठाकरे अपने चचेरे भाई उद्धव ठाकरे का जन्मदिन मनाने के लिए मातोश्री पहुंचे। उनके साथ MNS नेता बाला नंदगांवकर और नितिन सरदेसाई भी मौजूद थे। सभी ने मिलकर उद्धव ठाकरे को जन्मदिन की बधाई दी।

परिवार संग सेलिब्रेशन, लेकिन…
सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने मातोश्री के अंदर बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर के सामने खड़े होकर फोटो खिंचवाई।
इसके अलावा एक वीडियो क्लिप भी सामने आई है, जिसमें उद्धव ठाकरे अपने परिवार के साथ केक काटते हुए नजर आते हैं। इस वीडियो में शिवसेना (UBT) के कई नेता मौजूद दिखते हैं, लेकिन राज ठाकरे उस वीडियो में नहीं दिख रहे।

राजनीतिक मायने
राज ठाकरे का मातोश्री जाना सिर्फ एक पारिवारिक मुलाकात है या इसके पीछे कोई बड़ा राजनीतिक संदेश छिपा है, इस पर चर्चाएं तेज हो गई हैं। राजनीतिक विश्लेषक इसे भविष्य में दोनों ठाकरे परिवारों के बीच रिश्तों की नई शुरुआत के संकेत के रूप में देख रहे हैं।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *