हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर मार्ग पर भगदड़, छह की मौत, कई घायल

"मनसा देवी मंदिर मार्ग पर भगदड़: हरिद्वार में श्रद्धालुओं पर टूटा कहर"

Vin News Network
Vin News Network
1 Min Read
"श्रद्धालुओं की भीड़ में मची भगदड़, हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर मार्ग पर दर्दनाक हादसा"
Highlights
  • हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर मार्ग पर भगदड़।
  • छह श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल।
  • पुलिस व SDRF की टीमें मौके पर मौजूद।

उत्तराखंड में रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। हरिद्वार में मनसा देवी मंदिर मार्ग पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक किसी ने करंट फैलने की अफवाह फैला दी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस भगदड़ में छह लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

हादसे का विवरण
जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह करीब नौ बजे के आसपास मंदिर की चढ़ाई कर रहे श्रद्धालुओं के बीच किसी ने करंट फैलने की अफवाह फैला दी, जिससे श्रद्धालुओं में भगदड़ मच गई। अफरा-तफरी में लोग एक-दूसरे पर गिर गए। चीख-पुकार के बीच कई श्रद्धालु दब गए।

राहत एवं बचाव अभियान
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, SDRF और प्रशासनिक टीमें मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत पास के अस्पतालों में भेजा गया। जिला अस्पताल और हरिद्वार के अन्य चिकित्सा केंद्रों में आपातकालीन व्यवस्था सक्रिय कर दी गई है।

प्रशासन का बयान
हरिद्वार प्रशासन ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए जा रहे हैं। साथ ही, हादसे की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। मृतकों के परिजनों को सरकार मुआवजा देने पर विचार कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *