अजीबोगरीब मामला: कार चला रहे युवक पर हेलमेट न पहनने का चालान, पुलिस ने बताया मानवीय भूल

बांका जिले में कार सवार पर हेलमेट का चालान, पुलिस ने मानी गलती, जल्द सुधार का दिया आश्वासन

Vin News Network
Vin News Network
2 Min Read
बांका के पंजवारा में कार सवार ऋषिकेश झा को हेलमेट न पहनने पर चालान मिला
Highlights
  • बांका के पंजवारा में कार सवार ऋषिकेश झा को हेलमेट न पहनने पर चालान मिला
  • ऋषिकेश झा की कार के नंबर पर दोपहिया नियम लागू कर दिया गया
  • ट्रैफिक पुलिस ने इसे मानवीय त्रुटि मानते हुए सुधार का आश्वासन दिया

बांका। बिहार के बांका जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने न केवल सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी, बल्कि पुलिस व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। दरअसल, पंजवारा इलाके में एक कार सवार व्यक्ति पर हेलमेट नहीं पहनने का चालान जारी कर दिया गया।

ऋषिकेश झा, जो अपनी चार पहिया वाहन से सफर कर रहे थे, को ऑनलाइन चालान नोटिफिकेशन प्राप्त हुआ। जब उन्होंने चालान की डिटेल्स देखीं, तो हैरान रह गए कि उनके कार के नंबर पर हेलमेट न पहनने का जुर्माना लगाया गया है।

चालान में गलती, पुलिस ने मानी ‘मानवीय चूक’
ऋषिकेश झा ने इस विषय में स्थानीय ट्रैफिक पुलिस से संपर्क किया, जिस पर अधिकारियों ने स्वीकार किया कि यह स्पीड रडार कैमरे से निकला चालान था, लेकिन गलती से हेलमेट की धारा जोड़ दी गई।
पुलिस ने इसे “मानवीय त्रुटि” बताते हुए कहा कि जल्द ही इस चालान को संशोधित किया जाएगा और सही कारण के आधार पर उचित कार्रवाई होगी।

स्थानीय लोगों में नाराजगी और व्यंग्य
इस अजीब घटनाक्रम पर स्थानीय लोगों और सोशल मीडिया यूज़र्स ने तंज कसा, कई लोगों ने सवाल किया कि अब क्या कार में बैठने पर भी हेलमेट पहनना जरूरी हो गया है?
कुछ यूजर्स ने मजाक में कहा, “शायद बिहार पुलिस अब हवाई जहाज पर भी सीट बेल्ट के बजाय हेलमेट की जांच शुरू कर देगी।”

चालान की प्रक्रिया पर उठे सवाल
यह मामला एक बार फिर ट्रैफिक चालान प्रणाली की पारदर्शिता और स्वचालन को लेकर चिंता पैदा करता है। यदि स्पीड कैमरे और चालान सॉफ्टवेयर गलत धारा जोड़ सकते हैं, तो आम नागरिकों को गलत जुर्माने का सामना करना पड़ सकता है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *