नई दिल्ली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM-KISAN) के तहत छोटे और सीमांत किसानों को हर साल 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि साल भर में तीन किस्तों में – हर चार महीने पर 2000-2000 रुपये के रूप में किसानों के बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर (DBT) की जाती है।
अब किसान 20वीं किस्त का इंतज़ार कर रहे हैं। लेकिन कई किसानों को अब तक पिछली किस्तें नहीं मिली हैं या उनका आवेदन रुक गया है। ऐसे में यह जानना बेहद ज़रूरी है कि क्या आपका नाम लाभार्थी सूची में है और आपके खाते में अगली किस्त आने वाली है या नहीं।
योजना का उद्देश्य
PM-KISAN योजना की शुरुआत केंद्र सरकार ने किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने और खेती से जुड़ी जरूरतों में मदद के लिए की थी। इस योजना से 12 करोड़ से ज्यादा किसान परिवार लाभान्वित हो चुके हैं।
कब आएगी 20वीं किस्त?
केंद्र सरकार ने संकेत दिए हैं कि 20वीं किस्त जल्द ही जुलाई-अगस्त 2025 में किसानों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी। इसके लिए ई-केवाईसी और रिकॉर्ड वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है।
कैसे पता करें कि आपको अगली किस्त मिलेगी या नहीं? किसान नीचे दिए गए स्टेप्स से यह जान सकते हैं:
- पीएम किसान पोर्टल पर जाएं
- “Beneficiary Status” विकल्प पर क्लिक करें
- अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या आधार नंबर दर्ज करें
- कैप्चा कोड भरें और “Get Data” पर क्लिक करें
- स्क्रीन पर आपके किस्त की स्थिति, बैंक विवरण और भुगतान की तारीख दिखेगी
- किसे नहीं मिलेगा लाभ?
कुछ किसानों को इस योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा यदि:
- ई-केवाईसी पूर्ण नहीं है
- भू-लेख सत्यापन में गड़बड़ी है
- बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है
- लाभार्थी पहले ही सरकारी पद या पेंशन प्राप्त कर रहा है
- फर्जी दस्तावेज़ या गलत जमीन का विवरण जमा किया गया है
कैसे कराएं ई-केवाईसी?
- PM-KISAN पोर्टल पर “e-KYC” टैब पर क्लिक करें
- आधार नंबर डालें
- OTP वेरीफाई करें
- सफल होने पर सिस्टम ‘e-KYC Complete’ दिखाएगा