महाराष्ट्र में नही थम रहा भाषा पर बवाल: ‘मैं हिंदी बोलूंगा’ कहने पर ऑटो ड्राइवर की पिटाई

मनसे, शिवसेना उद्धव के समर्थकों ने मराठी न बोलने पर ऑटो ड्राइवर की पिटाई की

Vin News Network
Vin News Network
2 Min Read
मराठी ना बोलने पर ऑटो ड्राइवर से मारपीट

मुंबई। महाराष्ट्र में भाषा को लेकर विवाद एक बार फिर उग्र होता नजर आ रहा है। मुंबई से एक मामला सामने आया है, जहां एक ऑटो ड्राइवर को केवल ‘मैं हिंदी बोलूंगा’ कहने पर कुछ लोगों ने पीट दिया। यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है

घटना का वीडियो वायरल
यह घटना मुंबई के एक व्यस्त इलाके में घटी। पीड़ित ऑटो चालक ने जब यात्रियों से हिंदी में संवाद किया और उनके मराठी में बोलने के आग्रह पर जवाब दिया कि “मैं हिंदी बोलूंगा”, तो विवाद इतना बढ़ गया कि बात मारपीट तक पहुंच गई। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में शिवसेना (उद्धव गुट) और महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के कार्यकर्ताओं ने मिलकर उसके साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया।

पुलिस में शिकायत, जांच शुरू
पीड़ित ड्राइवर ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। हालांकि अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

भाषा को लेकर संवेदनशील माहौल
गौरतलब है कि महाराष्ट्र में लंबे समय से हिंदी और मराठी भाषा को लेकर संवेदनशीलता बनी हुई है। इससे पहले भी कई बार इस मुद्दे पर बहस और विवाद हो चुके हैं। मनसे जैसी पार्टियां अक्सर मुंबई में मराठी भाषा के प्रयोग को लेकर अभियान चलाती रही हैं।

सवाल खड़े कर रही है घटना
यह घटना ना सिर्फ कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है, बल्कि यह भी दिखा रही है कि भाषा जैसी सांस्कृतिक पहचान अब राजनीतिक और सामाजिक टकराव का कारण बनती जा रही है। आम आदमी के लिए यह एक डर का माहौल बनाता है, जिसमें वह अपनी मातृभाषा या संपर्क भाषा बोलने से भी डरने लगे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *